फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newly appointed member of UP Public Service Commission has resigned

यूपी: लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त सदस्य ने दिया इस्तीफा

Wed, 28 Nov 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 28 Nov 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed member of UP Public Service Commission has resigned
फाइल फोटो
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को मिले पांच सदस्यों में से एक ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया। पता चला है कि आयोग में उस सदस्य ने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के साथ मतभेद को चलते यह त्यागपत्र दिया है। सदस्य ने अपना त्यागपत्र प्रमुख सचिव कार्मिक, राज्यपाल के प्रधान सचिव एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को फैक्स से भेज दिया है। शासन के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने भी सदस्य के त्यागपत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग के सूत्रों ने बताया कि जिस सदस्य ने त्यागपत्र दिया है, वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जिले के रहने वाले हैं और उनके बहुत करीबी हैं। पदभार संभालते ही आयोग के नवनियुक्त सदस्य की वेतन विसंगति को लेकर आयोग के अधिकारियों से मतभेद सामने आए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा आयोग के दूसरे सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री का करीबी होने के चलते अमुक सदस्य को किसी विवि का कुलपति बनाया जा रहा है, इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दिया है। शासन के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल का कहना है कि आयोग के एक सदस्य ने त्यागपत्र दिया है, अभी उसे स्वीकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में शासन की ओर पांच महीने के इंतजार के बाद पिछले सप्ताह खाली सात सदस्यों में से छह पर प्रो. रजवंत राव, आलोक प्रसाद, सुशीला, एसपी श्रीवास्तव, रामजी मौर्य एवं डीके सिंह शामिल हैं। आयोग के सचिव जगदीश ने सदस्य के इस्तीफे के बारे में किसी प्रकार की जानकारी से इनकार किया। संबंधित सदस्य से बात करने पर उन्होंने भी कुछ बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed