फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New revelation in encounter, wife said- Vijay was at home at night, he did not kill anyone

Prayagraj : एनकाउंटर में नया खुलासा, पत्नी ने कहा- रात पर घर पर थे विजय, उन्होंने किसी की हत्या नहीं की

Mon, 06 Mar 2023 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 04:28 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी का कहना है कि मेरे पति ने किसी की हत्या नहीं की। 24 फरवरी को भी पूरे दिन घर पर थे और एनकाउंटर की रात में भी घर पर उनके साथ रात भर रहे।

विज्ञापन
New revelation in encounter, wife said- Vijay was at home at night, he did not kill anyone
Prayagraj : एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी का कहना है कि मेरे पति ने किसी की हत्या नहीं की। 24 फरवरी को भी पूरे दिन घर पर थे और एनकाउंटर की रात में भी घर पर उनके साथ रात भर रहे। उन्होंने किसी की हत्या नहीं की है। वह घूरपुर में गाड़ी चलाकर परिवार कार खर्च वहन करते थे।रातभर घर पर थे। जानबूझकर एनकाउंटर किया गया है। 

विज्ञापन




विज्ञापन





नहीं पता उस्मान नाम कैसे पड़ा
विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी का कहना है कि उसे नहीं पता कि उनका नाम उस्मान कैसे पड़ा। उनके हाथ पर भी विजय नाम ही गोदा गया है। उनके धर्म परिरवर्तन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय चौधरी ने किया था प्रेम विवाह
बताया जाता है कि विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने गांव की ही लड़की शिवानी पांडेय से प्रेम विवाह किया था। शिवानी के  भाई ऋषि पांडेय ने इस मामले में बहन को भगा ले जाने का मुकदमा भी थाने में दर्ज कराया था। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार विजय चौधरी के खिलाफ थाने में कुल दो मुकदमे ही दर्ज हैं। पहला लड़की को भगा ले जाने का और दूसरा कोई एक मामला और भी दर्ज है। विजय का बड़ा भाई भी आपराधिक किस्म है। फिलहाल वह जेल में बंद है। 

दो साल पहले हुई थी शादी
विजय ने गांव की ही शिवानी पांडेय से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी 2021 में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों को अभी कोई संतान नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed