{"_id":"5be1c4f3bdec2269a2078a84","slug":"new-regional-office-of-cbse-has-been-crated-in-noida-chandigarh-and-delhi-west","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा, चंडीगढ़ और दिल्ली वेस्ट में सीबीएसई के नए क्षेत्रीय कार्यालय, एचआरडी मंत्रालय ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा, चंडीगढ़ और दिल्ली वेस्ट में सीबीएसई के नए क्षेत्रीय कार्यालय, एचआरडी मंत्रालय ने की घोषणा
डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का एक बार फिर से पुनर्गठन किया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने तीन नए क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली वेस्ट के गठन की घोषणा की है। नए कार्यालयों के गठन के बाद अब सीबीएसई के कुल 10 से बढ़कर 13 क्षेत्रीय कार्यालय हो गए हैं।
इसके अलावा अब सीबीएसई के इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध 11 जिले एवं देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के सात जिलों को नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध किया गया है। नए गठित क्षेत्रीय कार्यालय 2020 की बोर्ड परीक्षाओं से अस्तित्व में आएंगे।
सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, कासगंज, ऐटा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, पीलीभीत, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी जिले के स्कूलों को नोएडा से जोड़ा गया है। सीबीएसई देहरादून कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि नोएडा कार्यालय के गठन के बाद अब देहरादून कार्यालय छोटा हो गया है।

देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय से यूपी के बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ एवं शामली के स्कूलों को नवगठित नोएडा कार्यालय से जोड़ा गया है। अब देहरादून कार्यालय में मात्र 15 जिले ही रह गए हैं।
सूचना के अनुसार नोएडा कार्यालय के अतिरिक्त चंडीगढ़ और दिल्ली वेस्ट में नया क्षेत्रीय कार्यालय बनाया गया है। चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय में पंचकुला क्षेत्रीय कार्यालय से काटकर पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार दिल्ली वेस्ट में वेस्ट दिल्ली (ए और बी), साउथ वेस्ट दिल्ली (ए और बी) एवं नार्थ दिल्ली को शामिल किया गया है। देश भर में नए स्कूलों को मान्यता दिए जाने और बोर्ड पर लगातार बढ़ रहे भार के चलते नए क्षेत्रीय कार्यालयों के गठन की मांग उठ रही थी।