फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New porter charges have been implemented at stations in the Prayagraj division of the NCR

Prayagraj : एनसीआर के प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर लागू हुआ कुलियों का नया शुल्क, 687 कुली हैं पंजीकृत

Sat, 20 Dec 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 07:04 PM IST
सार

रेलवे द्वारा कुलियों के शुल्क की नई दरें चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सूबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा, फतेहपुर, टूंडला, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, फफूंद, खुर्जा, अलीगढ़ एवं हाथरस में लागू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
New porter charges have been implemented at stations in the Prayagraj division of the NCR
अकबरपुर रेलवे के मुख्य द्वार पर यात्री सीट पर बैठे कुली।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में कुलियों का नया शुल्क लागू कर दिया गया है। रेलवे द्वारा कुलियों के शुल्क की नई दरें चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सूबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा, फतेहपुर, टूंडला, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, फफूंद, खुर्जा, अलीगढ़ एवं हाथरस में लागू कर दी गई हैं। दरअसल, दो दिन पहले ही अमर उजाला ने प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर कुलियों के मेहनताना बढ़ाए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित किया था। उस खबर पर रेलवे ने अपनी मुहर लगाते हुए शुक्रवार से ही कुलियों का नया शुल्क लागू करने के साथ ही उसे लागू भी कर दिया।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां 687 पंजीकृत कुली हैं। नई व्यवस्था के तहत अब 40 किलो और उससे कम वजन के लिए 60 की जगह 65 रुपये कुलियों को मिलेंगे। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुलियों का प्रतीक्षा प्रभार पहले 30 मिनट के लिए निशुल्क रहेगा। उसके उपरांत प्रत्येक अतिरिक्त 30 मिनट पर 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
विज्ञापन


कहा कि 40 किग्रा या उससे अधिक वजन फुट ओवरब्रिज से ले जाने पर यात्रियों को 70 की जगह 75 रुपये देने होंगे। इसके अलावा यदि दो पोर्टर (कुली) दो पहिया या चार पहिया ट्रॉली से 40 किग्रा से अधिक या दो क्विंटल तक का भार ढोते हैं तो ग्राउंड लेवल पर 130 रुपये और फुट ओवरब्रिज के उपयोग पर 150 रुपये नई व्यवस्था के तहत देने होंगे। पहले यह दर क्रमश: 110 एवं 140 रुपये थी। वहीं, व्हीलचेयर या स्ट्रेचर के लिए चार पोर्टर के इस्तेमाल पर ग्राउंड लेवल पर 150 और फुट ओवरब्रिज के इस्तेमाल पर 300 रुपये का रेट तय किया गया है। कहा कि स्टेशनों पर कुलियों के शुल्क की सूची जल्द ही चस्पा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed