फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New Panther, Brokers sending Tatkal tickets from Mumbai

आरक्षित टिकट के दलालों ने अब एक दूसरा रास्ता अख्तियार, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Thu, 29 Oct 2020 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Oct 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
New Panther, Brokers sending Tatkal tickets from Mumbai
तत्काल टिकट बुकिंग

प्रयागराज और उसके आसपास के स्टेशनों पर हुई सख्ती के बाद अब मुंबई के टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय दलाल वहां के दलालों से संपर्क कर बाकायदा नाम और पते से मुंबई के विभिन्न स्टेशनों से टिकट बुक करवा कर उसे ईमेल के माध्यम से यहां भेज दे रहे हैं। टिकट आने के बाद स्थानीय दलाल उन टिकटों का प्रिंट निकालकर यात्रियों को उसे मुहैया करवा देते हैं। बीते दिनों इस तरह के कुछ मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बीते दो माह के दौरान उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की आरपीएफ द्वारा ऐसे कुछ टिकट दलाल पकड़े पकड़े जा चुके हैं। एनसीआर प्रशासन की बात करें तो इस वित्तीय वर्ष में अब तक 178 अवैध टिकट दलाल पकड़े जा चुके हैं। इस दौरान कुछ प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से टिकट बनाने वाले एक गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया। इतना सब होने के बाद आरक्षित टिकट के दलालों ने अब एक दूसरा रास्ता अख्तियार किया है। इन दलालों ने मुंबई, पुणे के दलालों से सांठगांठ कर टिकट बुकिंग करवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों के दौरान मुंबई, पुणे, तलेगांव, कल्याण आदि आसपास के स्टेशनों से जारी टिकट आरपीएफ को मिले। आरपीएफ रामबाग प्रभारी राजेश कुमार बताते हैं कि पिछले दिनों ज्ञानपुर से उन्होंने ऐसा ही एक दलाल पकड़ा। उसने मुंबई के एक दूसरे दलाल के माध्यम से टिकट बुक करवा कर उसे ई मेल के माध्यम से यहां मंगवाया। उन्होंने बताया कि एनसीआर के कुछ स्टेशनों में यात्रियों के पास से मुंबई सीएसटी, मुंबई सेंट्रल,  लोकमान्य तिलक, पुणे आदि स्टेशनों से जारी टिकट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद टिकट पर उक्त पीआरएस का नाम अंकित रहता है। ऐसे में इस तरह के यात्री तुरंत चिह्नित कर लिए जाते हैं। तत्काल टिकट का नियम है कि संबंधित यात्री के पास ओरिजनल टिकट होना चाहिए। लेकिन कुछ यात्रियों के पास सिर्फ टिकट के प्रिंट ही मिले। मुंबई से आ रहे टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए स्थानीय अफसरों ने मध्य रेलवे मुंबई के अफसरों से संपर्क साधा है। 

 

प्रयागराज मंडल में दलालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यहां काफी हद तक अंकुश भी लगा है। मुंबई एवं आसपास के स्टेशनों से आ रहे टिकट को लेकर वहां के अफसरों से संपर्क किया गया है। उम्मीद है कि वहां के दलालों के खिलाफ भी अंकुश लगेगा। - मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीएससी प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed