फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New multi-skilled track technicians to be created in NCR; promotion to take place across four grades.

Prayagraj News: एनसीआर में बनेंगे नए मल्टी स्किल्ड ट्रैक टेक्नीशियन, चार ग्रेड में होगी पदोन्नति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
New multi-skilled track technicians to be created in NCR; promotion to take place across four grades.
भारतीय रेलवे ने ट्रैक रखरखाव व्यवस्था को आधुनिक और कुशल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने पी-वे (रेलपथ) के मौजूदा कारीगर संवर्गों का विलय करने का आदेश दिया है। इसके तहत नया मल्टी स्किल्ड ट्रैक टेक्नीशियन (एमएसटीटी) कैडर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यह व्यवस्था उत्तर मध्य रेलवे सहित देश के सभी रेलवे जोन में लागू होगी। नई व्यवस्था में ट्रैक मेंटेनर संवर्ग की स्वीकृत संख्या के मुकाबले 15 से 25 फीसदी तक नए एमएसटीटी पद सृजित होंगे। पदों की वास्तविक संख्या ट्रेनों के परिचालन, कार्य परिस्थितियों और स्थानीय जरूरतों पर आधारित होगी।
विज्ञापन

नए एमएसटीटी कैडर में लेवल-2 से लेवल-6 तक चार ग्रेड होंगे। इनमें टेक्नीशियन (ट्रैक) ग्रेड-3, ग्रेड-2, ग्रेड-1 और सीनियर टेक्नीशियन (ट्रैक) शामिल हैं। मौजूदा पी-वे कारीगर संवर्ग के सभी पद और कर्मचारी इस नए कैडर में समाहित किए जाएंगे। कर्मचारियों की आपसी वरिष्ठता निर्धारित नियमों के तहत तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

पदोन्नति और सीधी भर्ती के नियम
नए कैडर में ग्रेड-3 के 25 फीसदी पद रेलवे भर्ती बोर्ड से सीधी भर्ती द्वारा भरे जाएंगे। 50 फीसदी पद ट्रैक मेंटेनर और इंजीनियरिंग विभाग के लेवल-1 कर्मचारियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे। शेष 25 फीसदी पद सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के जरिये भरे जाएंगे। ग्रेड-2, ग्रेड-1 और सीनियर टेक्नीशियन के सभी पद पदोन्नति से ही भरे जाएंगे। अगले ग्रेड में पदोन्नति के लिए कम से कम दो वर्ष की नियमित सेवा अनिवार्य होगी।
------------------
विशेष तकनीकी प्रशिक्षण
कुशल कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नए कैडर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण मिलेगा। इसमें वेल्डिंग, छोटी ट्रैक मशीनों के संचालन और कार्यस्थल सुरक्षा शामिल है। रेलपथ की सुरक्षा से जुड़ा विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक/स्थापना संजय कुमार ने सभी जोनल रेलवे को इस कैडर विलय को जल्द लागू करने का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed