फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New executive of High Court Bar Association takes charge, sounds bugle against e-filing

Prayagraj : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, ई-फाइलिंग के खिलाफ फूंका बिगुल

Thu, 02 May 2024 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2024 06:00 PM IST
सार

शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि ई-फाइलिंग के खिलाफ लड़ाई दिल से नहीं दिमाग से लड़ी जाएगी। यह लड़ाई देश के सभी हाईकोर्ट के बार एसोसिएश के साथ संपर्क सामूहिक लड़ाई की रूपरेखा तय की जाएगी।

विज्ञापन
New executive of High Court Bar Association takes charge, sounds bugle against e-filing
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल तिवारी और सचिव विक्रांत पांडेय समेत 28 पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन की कमान संभालने के साथ ही ई-फाइलिंग के खिलाफ मोर्चे का ऐलान कर दिया है। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना की रूपरेखा तय की गई है, जिसका खुलासा शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

विज्ञापन


फिलहाल, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने नए एडवोकेट रोल जारी करने की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। एडवोकेट रोल हासिल करने के लिए नए अवेदकों को न सिर्फ स्थानीय पते के भौतिक सत्यापन के दौर से गुजरना होगा, बल्कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी।
विज्ञापन


जिन पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया उसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल तिवारी, महासचिव विक्रांत पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे, उपाध्यक्ष अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्र यादव, नीरज त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, संयुक्त सचिव प्रशासन सुमित श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव महिला आंचल ओझा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी अभिजीत पांडेय, संयुक्त सचिव प्रेस पुनीत शुक्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य उदिशा त्रिपाठी, मनीषा सिंह, किरन सिंह, अभिषेक मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सच्चिदानंद यादव, दिनेश यादव, रत्नेश पाठक, राजेश शुक्ला,सर्वेश्वर लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश ओझा, बलदेव शुक्ला,अमरनाथ त्रिपाठी, बृजेश कुमार सिंह सेंगर शामिल हैं। इस मौके पर अध्यक्ष बार के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।









शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि ई-फाइलिंग के खिलाफ लड़ाई दिल से नहीं दिमाग से लड़ी जाएगी। यह लड़ाई देश के सभी हाईकोर्ट के बार एसोसिएश के साथ संपर्क सामूहिक लड़ाई की रूपरेखा तय की जाएगी। फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में अग्रिम आदेशों तक नया एडवोकेट रोल नंबर जारी करने के अनुमोदन पर रोक लगाई जाती है। जिलों से होने वाली ईफाइलिंग में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं का वकालतनामा लगाना अनिवार्य होगा। आंदोलन की रणनीति का खुलासा शुक्रवार को सार्वजिनक किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट की ई-फाइलिंग की तर्ज पर सुप्रीम कोर्ट में भी ई-फाइलिंग की व्यवस्था लागू होनी चाहिए। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी हॉल में बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी बीएम जैदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर जीत के प्रमाण पत्र दिए। कार्यभार ग्रहण करने वालों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल तिवारी और सचिव विक्रांत पांडेय के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे, कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर विजयी अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्र यादव, नीरज त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, संयुक्त सचिव प्रशासन सुमित श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव महिला आंचल ओझा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी अभिजीत पांडेय, संयुक्त सचिव प्रेस पुनीत शुक्ला शामिल हैं।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के 28 पदों पर निर्वाचित उदिशा त्रिपाठी, मनीषा सिंह, किरन सिंह, अभिषेक मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सच्चिदानंद यादव, दिनेश यादव, रत्नेश पाठक, राजेश शुक्ला, सर्वेश्वर लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश ओझा, बलदेव शुक्ला, अमरनाथ त्रिपाठी, बृजेश कुमार सिंह सेंगर ने भी कार्यभार संभाला। इस मौके पर अध्यक्ष बार के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

कमान संभालते ही ई-फाइलिंग के खिलाफ खुला मोर्चा

अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि ई-फाइलिंग के खिलाफ लड़ाई भावावेश में नहीं, कानूनी ढंग से लड़ी जाएगी। इसके लिए देश की सभी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को एकजुट कर पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाएगी। इसके अलावा मांग की जाएगी कि हाईकोर्ट की ई-फाइलिंग की तर्ज पर सुप्रीम कोर्ट में भी यह व्यवस्था लागू हो। फिलहाल, अध्यक्ष ने ई-फाइलिंग पर फौरी तौर पर लगाम लगाने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।

उठाए कड़े कदम

1.ई-फाइलिंग में हाईकोर्ट के अधिवक्ता का वकालतनामा अनिवार्य किया जाएगा।

2.अग्रिम निर्णय तक नए एडवोकेट रोल जारी करने की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

3.नए एडवोकेट रोल के आवेदन पर बार एसोसिएशन का अनुमोदन पाने के लिए वकीलों को परीक्षा के दौर से गुजरना होगा।
4.वकील के स्थानीय पते का भौतिक सत्यापन किए बिना एडवोकेट रोल के लिए संस्तुति नहीं की जाएगी।

ई-फाइलिंग के मुद्दे पर विचार के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में ई-फाइलिंग से जुड़े विधिक पहलुओं पर विचार करने व शोध करने को सचिव विक्रांत पांडेय की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष अग्निहोत्री त्रिपाठी, सुभाष चंद्र यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन सुमित कुमार श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव प्रेस पुनीत कुमार शुक्ला को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed