फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New Education Policy: Agricultural Science syllabus will be changed in junior classes

New Education Policy : जूनियर कक्षाओं में बदलेगा कृषि विज्ञान का पाठ्यक्रम, नए सत्र लागू कर दी जाएंगी किताबें

Sat, 26 Oct 2024 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 11:44 AM IST
सार

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सभी विषयों में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में 6वीं से आठवीं तक की कक्षाओं में कृषि विज्ञान के पाठ्यक्रम में बदलाव शुरू हो गया है। बदलाव के लिए राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में 21 अक्तूबर से कार्यशाला चल रही है।

विज्ञापन
New Education Policy: Agricultural Science syllabus will be changed in junior classes
नई शिक्षा नीति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जूनियर कक्षाओं में पढ़ाए जाने वाले कृषि विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम बदला जाएगा। पाठ्यक्रम में बदलाव के प्रथम चरण की कार्यशाला शुक्रवार को राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में हो गई है। अगले चरण की कार्यशाला नवंबर में होगी। कुल चार चरणों में कार्यशाला के बाद पाठ्यक्रम तैयार कर दिया जाएगा। नए सत्र से बदला हुआ पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सभी विषयों में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में 6वीं से आठवीं तक की कक्षाओं में कृषि विज्ञान के पाठ्यक्रम में बदलाव शुरू हो गया है। बदलाव के लिए राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में 21 अक्तूबर से कार्यशाला चल रही है। इसके लिए महाविद्यालयों के प्रोफेसर, इंटर कालेजों के प्रवक्ता और अन्य कृषि व उद्यान विशेषज्ञों को बुलाया गया है। प्रवक्ता सुदामा प्रसाद ने बताया कि कृषि के पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत थी। अब कृषि में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व की किताबों में पारंपरिक खेती का विस्तृत वर्णन था। नई किताब अब रोजगारपरक बनाई जा रही है। इसमें खेती में तकनीक का प्रयोग, जैविक खेती, व्यावसायिक खेती आदि के पाठ्यक्रम में काफी बदलाव किया जा रहा है। अब बच्चों को व्यवसाय परक शिक्षा देनी है। उसी के अनुसार पाठ्यक्रम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बदलाव बेसिक शिक्षा परिषद की पुरानी किताबों में किया जाएगा। इसके लिए चार चरणों में कार्यशाला होगी। पहले चरण की कार्यशाला 25 अक्तूबर को खत्म हो गई है। जनवरी तक सभी कार्यशाला पूरी करके मार्च तक किताब तैयार कर देनी है। नए सत्र से यह किताब बच्चों के हाथ में पहुंच जाएगी।

गणित और विज्ञान में बदली गई शब्दावली

यूपी बोर्ड के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी एनसीईआरटी की किताबों को चरणबद्ध तरीके लागू किया जा रहा है। इस बार एनसीईआरटी ने कक्षा छह की किताबों में बदलाव किया है। यह किताब अगले वर्ष बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में लागू हो जाएगी। उससे पहले गणित और विज्ञान की किताबों को यूपी के परिवेश में बदला जा रहा है। उसकी शब्दावली में बदलाव किया जा रहा है। इस बदलाव के लिए राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में कार्यशाला हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed