{"_id":"60bbd6bb8ebc3e40c706b7cf","slug":"new-district-magistrate-of-prayagraj-sanjay-khatri-took-charge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के नए जिलाधकारी संजय खत्री ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के नए जिलाधकारी संजय खत्री ने संभाला कार्यभार
Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
सार
- 2010 बैच के हैं आईएएस, गाजीपुर और रायबरेली में रह चुके हैं डीएम
विज्ञापन
prayagraj news : संजय खत्री, डीएम प्रयागराज।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय कुमार खत्री ने शनिवार को प्रयागराज के डीएम का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने भानु चंद्र गोस्वामी का स्थान लिया। 2010 बैच के आईएएस संजय कुमार गाजीपुर और रायबरेली में डीएम रह चुके हैं। अभी वह जल निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। भानु चंद्र गोस्वामी को ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण का सीईओ बनाया गया है।
शनिवार को सुबह ही संजय कुमार के तबादले का आदेश जारी हुआ और शाम को उन्होंने डीएम का कार्यभार संभाल लिया। संजय कुमार का अब तक कार्यकाल किसी न किसी वजह से चर्चा में रहा। जालौन में प्रशिक्षु रहते हुए ही उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा था। गाजीपुर में डीएम रहते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार के एक मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
यहां भी कार्यभार संभालने के तत्काल बाद उन्होंने अफसरों संग बैठक की। कोविड संक्रमण के खिलाफ की जा रही तैयारियों की बाबत जानकारी ली। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी विवेक कुमार सिंह, एडीएमम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व एमके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

prayagraj news : सुजीत कुमार, जिलाधिकारी कौशाम्बी।
- फोटो : prayagraj