{"_id":"63710b6ab45ce91fd9544cbb","slug":"new-cutoff-for-balb-admission-released-admission-start-from-november-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : बीएएलएलबी प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी, 14 नवंबर से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : बीएएलएलबी प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी, 14 नवंबर से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Sun, 13 Nov 2022 08:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:51 PM IST
सार
बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग 14 नवंबर को सुबह 7.30 से 15 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक, काउंसलिंग एवं एलॉटमेंट 15 नवंबर को सुबह 11.30 से शाम पांच बजे तक और फीस जमा करने की प्रक्रिया 15 नवंबर को शाम पांच से 16 नवंबर को शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएएलएलबी प्रवेश के लिए रविवार को नया कटऑफ जारी कर दिया गया। इसके साथ ही एलएलबी, एलएलएम एवं एमए राजनीति विज्ञान (नॉन सब्जेक्ट) में दाखिले के लिए भी नया कटऑफ जारी किया गया है।
विज्ञापन
बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग 14 नवंबर को सुबह 7.30 से 15 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक, काउंसलिंग एवं एलॉटमेंट 15 नवंबर को सुबह 11.30 से शाम पांच बजे तक और फीस जमा करने की प्रक्रिया 15 नवंबर को शाम पांच से 16 नवंबर को शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
एलएलबी, एलएलएम एवं एमए राजनीति विज्ञान (नॉन सब्जेक्ट) में प्रवेश के लिए 14 से 16 नवंबर के बीच अपराह्न दो बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग और शाम पांच बजे तक ऑनलाइन अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा होगी।
विज्ञापन
कटऑफ
बीएएलएलबी- अनारक्षित 576, ईडब्ल्यूएस 553, ओबीसी 526, एससी 442, एसटी 268
एलएलबी- अनारक्षित 166, ईडब्ल्यूएस 158, ओबीसी 151
एलएलएम- अनारक्षित 184, ईडब्ल्यूएस 172.9, ओबीसी 162, एससी 140.6, एसटी 114
एमए राजनीति विज्ञान (नॉन सब्जेक्ट)- अनारक्षित 175