फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New cancer unit will open at Kamla Nehru Hospital

कमला नेहरू अस्पताल में टाटा खोलेगा नई कैंसर यूनिट, सोनिया गांधी ने किया भूमि-पूजन

Thu, 11 Oct 2018 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 11 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
New cancer unit will open at Kamla Nehru Hospital
3
कमला नेहरू अस्पताल में टाटा के सहयोग से नई कैंसर यूनिट स्थापित की जाएगी। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पुरानी बिल्डिंग के पास इसके लिए भूमि पूजन किया। कमला नेहरू अस्पताल ट्रस्ट की बैठक में शिरकत करने पहुंचीं सोनिया गांधी स्वराज भवन में रुकीं और अपने पैतृक आवास आनंद भवन का भी जायजा लिया। रात में करीब 9.15 बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। जो बैठक में शामिल होने राजस्थान से यहां शाम को पहुंचे थे।
विज्ञापन


यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली में हुए ट्रेन हादसे पर दु:ख जताया। उन्होंने बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरते ही कांग्रेसियों से नारेबाजी न करने को कहा। न ही स्वागत करने को जुटे पार्टी जनों से गुलदस्ते लिए। स्वराज भवन पहुंच कर उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की, शाम को करीब 5.15 बजे कार से कमला नेहरू अस्पताल पहुंची। पुराने मुख्य भवन में कैथ लैब (एंजियोग्राफी मशीन) का लोकार्पण किया। यहां से क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के बगल बनाए गए भवन में रेडियोथेरैपी की नई मशीन का का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत वाली मशीन का उद्घाटन कर उन्होंने टाटा के सहयोग से निर्मित होने वाली नई कैंसर यूनिट के लिए भूमि पूजन किया। जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में टाटा अपने मुंबई अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसके बाद ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने राहुल गांधी भी कमला नेहरू अस्पताल पहुंचे। रात मे वापसी के वक्त सोनिया-राहुल ने दोनों ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पूरे समय एसपीजी का घेरा रहा, सोनिया से किसी भी नेता की मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed