फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neighbor accused of rape, mother of four children hanged herself

Prayagraj News: पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगा फंदे से झूली चार बच्चों की मां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of rape, mother of four children hanged herself
कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर चार बच्चों की मां फंदे से झूल गई। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कोरांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2015 में की थी। 30 वर्षीय महिला सोमवार सुबह घर पर अपनी सात माह की बच्ची के साथ अकेली थी। उसके तीन बच्चे और हैं। पति घर से थोड़ी दूर काम करने गया था।
विज्ञापन

जब वह 11 बजे के करीब घर भोजन करने पहुंचा तो पत्नी छत में लगे पंखे से फंदा लगाकर लटक रही थी। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें यह लिखा है कि मेरे पति की कोई गलती नहीं है। मैं खुद जान दे रही हूं। सुसाइड नोट में पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed