फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nehru , on his controversial banner chaos

नेहरू-मोदी पर विवादित बैनर से हुआ हंगामा

Sun, 15 Nov 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nehru , on his controversial banner chaos
इलाहाबाद(ब्यूरो)। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर एनएसयूआई के दो कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए विवादित बैनर ने हंगामा खड़ा कर दिया। खबर मिलते ही भाजपाई मौके पर पहुंच गए और बैनर फाड़ा डाला। साथ ही दोनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन


एनएसयूआई कार्यकर्ता जितेश मिश्र और राजीव यादव ने शनिवार को नेहरू जंयती पर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर एक बैनर लगा दिया। पोस्टर में पंडित नेहरू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी हुई थी। बैनर पर एक तरफ पंडित नेहरू की तस्वीर को इंगित करते हुए ‘राजा भोज’ तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को इंगित करते हुए ‘गंगू...’ लिखा हुआ था। बीच चौराहे विवादित बैनर लगते ही हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा की ओर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी, पार्टी नेता मनीष देव पांडेय, मनु सिंह, अमर पांडेय, ज्ञान शुक्ला, श्याम पांडेय, पिंटू, विपिन पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता चौराहे पर इकट्ठा हो गए और बैनर को फाड़ डाला।
विज्ञापन


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी ने विवादित बैनर लगाने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ता जितेश मिश्र और राजीव यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दे दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, बैनर लगाने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका मुखर होकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed