नेहरू, अमिताभ भी खेलते थे कपड़ा फाड़ होली
शहर के पुरनिये बताते हैं कि नेहरू और अमिताभ कपड़ा फाड़ होली में शामिल होने के लिए कई दिनों पहले से तैयारी किया करते थे। इस होली से दोनों का ही काफी जुड़ाव था। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म चौक इलाके की मीरगंज गली में हुआ था और चौक में ही कपड़ाफाड़ होली खेली जाती है। पंडित नेहरू पर जो लेख लिखे गए, उनमें भी बताया गया है कि नेहरू को बचपन से लेकर जवानी के दिनों तक होली खेलने का बहुत शौक था। कहा जाता है कि कपड़ा फाड़ होली के दौरान इलाके के जो लोग या राहगीर कपड़े फाड़ने के लिए मना करते और बचन%E