फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neglect of the nephew, BJP MLA's car seat

भतीजे ने की अभद्रता, भाजपा विधायक की गाड़ी सीज

Tue, 22 May 2018 02:08 AM IST
allahabad
allahabad Updated Tue, 22 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में सोमवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब भाजपा विधायक और हाईकोर्ट कर्मी की गाड़ी में टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजात मांगे तो गाड़ी चला रहे विधायक के भतीजे ने अभद्रता शुरू कर दी। इस पर पुलिस गाड़ी थाने ले आई। खबर फैली तो अफसरों के फोन घनघनाने लगे। हालांकि देर रात गाड़ी को सीज कर दिया गया। घटना महकमे में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


गैर जनपद के एक भाजपा विधायक सिविल लाइंस इलाके में रहते हैं। सोमवार को वह किसी काम से लखनऊ गए थे। शाम छह बजे के करीब हाईकोर्ट में तैनात एआरओ पल्सर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान खुद को विधायक का भतीजा बताने वाला युवक सफारी गाड़ी बैक करने लगा। आरोप है कि उसकी लापरवाही से एआरओ की बाइक में ठोकर लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। एआरओ ने समझाया तो सफारी चला रहा युवक उनसे ही उलझ गया। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी तो डायल 100 टीम और कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाने में तैनात दरोगा ने युवक से पूछताछ की तो वह उससे ही भिड़ गया। इस दौरान उसने धमकी भी दी कि ‘गाड़ी विधायक की है। सोच-समझकर कोई बात करना।’ दरोगा ने गाड़ी के कागजात मांगे तो युवक वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। इस पर पुलिस सफारी थाने उठवा लाई।
विज्ञापन



विधायक की गाड़ी थाने लाए जाने की सूचना मिली तो पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। उधर अफसरों के फोन भी घनघनाने लगे। सूत्रों की मानें तो मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण अफसर भी बैकफुट पर आ गए। उधर थाने में तैनात वरिष्ठ पुलिसकर्मी भी दरोगा को ही दोषी ठहराने लगे। साथ ही गाड़ी छोड़ने के लिए तैयार भी हो गए। हालांकि मामला इसके बाद फंस गया। फोन कर युवक को गाड़ी ले जाने को कहा गया तो वह फिर पुलिस को ही धमकाने लगा। उसका कहना था कि मामला विधायक तक पहुंच गया है। ऐेसे में अब गाड़ी पुलिस को ही पहुंचानी होगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। कोई रास्ता न देख आखिरकार गाड़ी सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed