फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neetu said on the phone before death, I am very upset mother... come soon

प्रयागराज : मौत से पहले फोन पर बोली नीतू, बहुत परेशान हूं मां... जल्दी आ जाओ

Mon, 10 Apr 2023 06:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 06:44 AM IST
सार

अस्पताल के बाथरूम में बैंक मैनेजर की पत्नी नीतू यादव की मौत के पीछे कई सवाल खड़े हो गए हैं। ड्रिप वायर से महज पांच फुट ऊंचे हैंगर से लटक कर जान देने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। मौत से पहले नीतू ने अपनी मां से फोन पर दो बार बात की थी।

विज्ञापन
Neetu said on the phone before death, I am very upset mother... come soon
Prayagraj News : मुंडेरा स्थित निजी चिकित्सालय में महिला की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अस्पताल के बाथरूम में बैंक मैनेजर की पत्नी नीतू यादव की मौत के पीछे कई सवाल खड़े हो गए हैं। ड्रिप वायर से महज पांच फुट ऊंचे हैंगर से लटक कर जान देने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। मौत से पहले नीतू ने अपनी मां से फोन पर दो बार बात की थी। तब उसने कहा था कि मां मैं अकेले अस्पताल में परेशान हो रही हूं, तुम जल्दी आ जाओ। लेकिन कानपुर से मां के आने से पहले ही वह इस दुनिया से रुखसत हो गई। अस्पताल में बेटी का शव देख मां मुन्नी बिलख पड़ीं।

विज्ञापन


बेटी की अस्पताल में अचानक मौत होने की घटना को लेकर वह हैरान हैं। वह बताती हैं कि एक दिन पहले शनिवार की सुबह नीतू ने उनको फोन किया था। तब वह उसने कहा था कि मुझे बार-बार उठने, बैठने में दिक्कत हो रही है। अकेले अस्पताल में परेशान हो रही हूं। बच्ची को दूध पिलाने और कपड़े बदलने में दिक्कत हो रही है, मां तुम आ जाओ। मुन्नी देवी ने बताया कि संयोगवश नीतू के पापा रामवीर की भी तबीयत खराब हो गई थी और वह उस दिन दिल्ली में मेदांता में थे। फिर भी मैंने उसे भरोसा दिलाया कि रविवार की सुबह कार से बेटे के साथ चल दूंगी।

विज्ञापन

सुबह वह प्रयागराज आने की तैयारी में जुट गईं थीं। तबतक दिन के नौ बजे उसके श्वसुर जगदीश यादव का फोन आया कि नीतू का गला फंदे से कस गया है। वह आईसीयू में है, आप लोग आ जाइए। इतना सुनते ही किसी अनहोनी की आशंका से वह थरथर कांपने लगी। फिर बड़े बेटे अरुण, अभिषेक के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ वह यहां आई तब पता चला कि वह नीतू से अब कभी नहीं मिल सकेगी। वह हमेशा के लिए जा चुकी है।

भाई ने मौत की जांच के लिए उठाई आवाज

भाई अभिषेक यादव ने नीतू की रहस्यमय मौत की जांच कराने के लिए आवाज उठाई है। अभिषेक का कहना है कि एक दिन पहले तक वह स्वस्थ थी और वह ठीक से बात कर रही थी। अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसने अस्पताल में ड्रिप वायर से फंदा लगा लिया। जिस ड्रिप वायर के सहारे हैंगर से लटकने की बात कही जा रही है, उसकी फर्श से ऊंचाई पांच फुट ही है। ऐसे में कैसे गला कस सकता है? सोचा जा सकता है। नीतू दो भाइयों के बीच में अकेली बहन थी।

विज्ञापन

बेटी के जन्म पर ताना मारने की बात पर पति ने दी सफाई

बेटी जन्म लेने पर पति के ताना मारने की वजह से नीतू के जान देने की बात कही जा रही है। इस पर पति राहुल ने सफाई दी है। राहुल का कहना है कि वह पढ़ा लिखा इंसान है। बैंक में प्रबंधक के पद पर तैनात है। दूसरी संतान बेटी होने पर भला वह ऐसी बात कैसे कर सकता है। उसे फंसाने के लिए इस तरह की कहानी गढ़ी जा रही है। हालांकि राहुल ने बताया कि नीतू कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। राहुल अस्पताल में बार-बार अपनी पत्नी की अच्छाइयां गिनाकर रोता-बिलखता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed