फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neet Paper Leak: Bihar Police raids Naini's hospital in search of accused father and son, creating panic

Neet Paper Leak :बिहार पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में नैनी के अस्पताल में मारा छापा, मची रही खलबली

Thu, 27 Jun 2024 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 05:18 PM IST
सार

नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग बैठाने के आरोप में नामजद डॉक्टर आरपी पांडेय और उनके बेटे ऋषभ की तलाश में बिहार के मुजफ्फरपुर की पुलिस ने छापेमारी की। पिता-पुत्र का पता नहीं चला। पुलिस स्टाफ से पूछताछ के बाद वापस लौट गई। 

विज्ञापन
Neet Paper Leak: Bihar Police raids Naini's hospital in search of accused father and son, creating panic
अक्षयवट अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नीट परीक्षा में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाने के मामले में आरोपी बनाए गए डॉक्टर आरपी पांडेय और उनके बेटे ऋषभ पांडेय की तलाश में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने बुधवार को नैनी स्थित अक्षयवट अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल के मालिक और उसके बेटे के बारे में पूछताछ की। स्टाफ से पूछताछ के बाद पुलिस लौट गई। छापेमारी से अस्पताल में खलबली मची रही। 

विज्ञापन





विज्ञापन





नैनी में अक्षयवट अस्पताल चलाने वाले डॉ. आरपी पांडेय के पुत्र ने नीट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसका परीक्षा केंद्र बिहार के मुजफ्फरपुर में बनाया गया था। पेपर लीक होने के बाद जांच के दौरान पता चला कि डॉ. आरपी पांडेय ने बेटे ऋषभ पांडेय के स्थान पर परीक्षा देने के लिए सॉल्वर को बैठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ से पूछताछ के बाद लौटी पुलिस

इस मामले में मितुनपुर थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मामले में आरोपियों से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी के लिए मितुनपुर थाने के दरोगा निशांत कुमार दिन में करीब 11 बजे नैनी स्थित डॉ. पांडेय के अक्षयवट अस्पताल पहुंचे। इससे यहां पर अफरातफरी मच गई। छापेमारी की सूचना पाकर पिता-पुत्र पहले से ही फरार चल रही है। पुलिस करीब आधे घंटे तक अस्पताल में रही और स्टाफ से पूछताछ के बाद वापस लौट गई। बताया जाता है कि डॉ. पांडेय का पचदेवरा में भी एक अस्पताल है। पुलिस वहां भी पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed