{"_id":"5f5e74b68ebc3e4c951613da","slug":"neet-exam-successfully-completed-in-prayagraj-with-92-attendence-city-desk-news-ald286231384","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Exam 2020: न्यूमेरिकल सवालों में उलझने से बचे, आसान रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Exam 2020: न्यूमेरिकल सवालों में उलझने से बचे, आसान रहा पेपर
Mon, 14 Sep 2020 02:56 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
NEET Exam देकर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। नेशनल एलिजबिलिटी कम इंटेंस टेस्ट (नीट) में रविवार को शामिल हुए परीक्षार्थी इस बार न्यूमेरिकल सवालों में उलझने से बच गए। न्यूमेरिकल सवाल कम आने से परीक्षार्थियों को ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ी। पिछले साल के मुकाबले पेपर काफी आसान रहा। प्रयागराज के 29 केंद्रों में आयोजित नीट में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 92 फीसदी रही, जबकि इन केंद्रों में परीक्षा के लिए 15500 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के विशेषज्ञ एवं भौतिकी के विशेषज्ञ एमके गुप्ता के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार भौतिकी का पेपर काफी आसान रहा। कुछ सवाल तो बहुत ही सरल थे। कुछ सवाल ट्रिकी भी थे। भौतिकी में न्यूमेरिकल से जुड़े सवाल काफी कम आए और इसी वजह से परीक्षार्थियों के लिए पेपर हल करना काफी आसान हो गया। परीक्षार्थी सप्तर्षि लहरी, सारा फातिमा, प्रशांत केसरवानी को केमेस्ट्री का पेपर भी आसान लगा। केमेस्ट्री में भी न्यूमेरिकल सवाल काफी कम आए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि पेपर एनसीईआटी पर आधारित था, सो परीक्षार्थियों के लिए आसान और संतुलित था।
परीक्षार्थी एकता कुशवाहा, सचिन त्रिपाठी और मोनिका पटेल काफी खुश नजर आए, क्योंकि इस बार बायोलॉजी के पेपर ने भी राहत दी। पेपर स्तरीय और संतुलित भी था। पिछले साल के मुकाबले बायो का पेपर भी आसान रहा और सवालों का जवाब देने में परीक्षार्थियों को ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ी। विशेषज्ञों के मुताबिक जिस अभ्यर्थी ने बायो के सही सवालों का जवाब सही दिया होगा, उनके लिए चयन के अवसर बढ़ेंगे, क्योंकि मेरिट में अगर अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो यही देखा जाता है कि बायो में अधिक अंक किसे मिले हैं और चयन में उसी को प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार भी पिछले साल की तरह मेरिट जा सकती है।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने अभ्यर्थियों को बांटे मास्क, सैनिटाइजर
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ओल्ड कैंट स्थित परीक्षा केंद्रों में पहुंचे अभ्यर्थियों को मास्क एवं सैनिटाइज बांटे। साथ ही परीक्षा में सफल होने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एनएसयूआई की इविवि इकाई के अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा, छत्र नेता जय सिंह, अश्विनी यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, शरद शंकर,ख्अमित यादव आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी ने पूछा ‘मे आई हेल्प यू’
एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर नीट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मदद के लिए अभियान चलाया गया। कई केंद्रों के बाहर ‘मे आई हेल्प यू’ लिखा बैनर लटका हुआ मिला। एबीवीपी के इस अभियान में रजनीश, अश्वनी कुमार मौर्य, अतेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।