neet 2021 : सुमेलित करने वाले सवालों ने उलझाया, प्रयागराज में 26 केंद्रों पर हुई परीक्षा
नीट के लिए प्रयागराज में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और तकरीबन 15 हजार अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में चार विषयों जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स और केमेस्ट्री से कुल 200 सवाल पूछे गए थे, जिनमें से 180 प्रश्नों का जवाब देना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में पूछे गए सवालों परीक्षार्थियों को खूब छकाया। पिछले साल के मुकाबले इस बार सवाल काफी कठिन थे। परीक्षा केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थियों में से ज्यादातर के चेहरों पर चिंता झलक रही थी। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सवाल कितने भी कठिन हो, परीक्षार्थियों को हड़बाने की जरूरत नहीं। सभी के लिए पेपर एक समान था और मेरिट भी इसी के आधार पर बनेगी।
नीट के लिए प्रयागराज में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और तकरीबन 15 हजार अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में चार विषयों जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स और केमेस्ट्री से कुल 200 सवाल पूछे गए थे, जिनमें से 180 प्रश्नों का जवाब देना था। प्रत्येक विषय में दो सेक्शन ‘ए’ एवं ‘बी’ से क्रमश: 35 एवं 15 सवाल पूछे गए। ‘ए’ सेक्शन में सभी सवालों का अनिवार्य रूप से जवाब देना था, जबकि ‘बी’ सेक्शन में 15 में से 10 सवालों के जवाब देने थे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस पर पेपर काफी कठिन था।
बीटीसी-डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
बीटीसी 2013, 2014 एवं 2015 और डीएलएड 2017 एवं 2018 (अवशेष/अनुत्तीर्ण) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं रविवार को प्रयागराज के दो केंद्रों में आयोजित की गईं। प्रदेश भर से 26 हजार प्रशिक्षु इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पहली पाली में बाल विकास और अपराह्न दो से चार बजे की दूसरी पाली में शिक्षण अधिगम सिद्धांत की परीक्षा थी। प्रयागराज के सेवा समिति विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र में पहली पाली में पंजीकृत 114 में से 75 और दूसरी में 45 में से 6 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। वहीं, केएन काटजू में पहली पाली में पंजीकृत 29 में 17 और दूसरी पाली में पंजीकृत 15 में छह प्रशिक्षु उपस्थित रहे। सोमवार को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन का पेपर होगा।