{"_id":"5f11ec408ebc3e6370376a75","slug":"neeraj-naadan-first-in-on-line-birha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन बिरहा में नीरज नादान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन बिरहा में नीरज नादान प्रथम
Sat, 18 Jul 2020 01:36 AM IST
विनोद सिंह
news desk अमर उजाला प्रयागराज
news desk अमर उजाला प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के संक्रमण की वजह से सामूहिकता वाले आयोजनों पर रोक के बीच एनसीजेडसीसी की ऑनलाइन बिरहा गायन प्रतियोगिता में चंदौली के नीरज नादान उर्फ शैलेष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है। एनसीजेडसीसी की ओर से बिरहा के नवोदित व स्थापित लोक गायकों को अवसर देने के लिए यह प्रतियोगिता बीते मई माह में आयोजित की गई थी।
प्रथम स्थान हासिल करने वाले नादान को 10,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह शहर के ही अजय तिवारी ने 7,500 रुपये का द्वितीय पुरस्कार जीता है। जबकि शहर की ही प्रियंका माधुरी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह दो कलाकार दलों में बचऊ लाल यादव व मुंशी राम बहादुर तीन-तीन हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतिभागी दलों में से बिरहा गायन के लिए चुने गए 28 स्तरीय दलों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 2500-2500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। केंद्र निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने इस पहल को लोक कलाकारों के लिए संजीवनी बताया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीकांत वैश्य, बाबू लाल भंवरा व अंबरीश मिश्रा शामिल थे।