फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neeraj Aggarwal kidnapping accused detainee, two died of illness

नीरज अग्रवाल अपहरणकांड के आरोपी बंदी समेत दो की बीमारी से मौत

Fri, 15 Jan 2021 01:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Aggarwal kidnapping accused detainee, two died of illness
क्राइम
केंद्रीय कारागार नैनी में बीमारी में बीते 24 घंटे में दो कैदियों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।   चित्रकूट जनपद के रैपुरा थानांतर्गत हनुमानगंज अहिरन का पुरवा गांव निवासी बब्बू उर्फ पोखरिया (45) घूरपुर थाना क्षेत्र के पांडर गांव के समीप से हुए ठेकेदार नीरज अग्रवाल अपहरण कांड एवं हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


धारा 372 आईपीसी समेत अन्य धाराओं में 27 सितंबर 2015 में नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया था। वह बीमार चल रहा था। उसका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत खराब होने पर 12 जनवरी को एसआरएन अस्पताल भेजा गया था। जहां 14 जनवरी की भोर में चार बजे उसकी मौत हो गई। पता चलने पर उसकी पत्नी कमला देवी, उसके दोनों बेटे व परिवार के अन्य लोग एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। वह विचाराधीन कैदी था।
विज्ञापन


 रायबरेेली जनपद के लालगंज थानांतर्गत जगतपुर गांव निवासी बृजेश बहादुर सिंह (56) को अपहरण एवं दुराचार के मामले में 22 अगस्त 2006 को रायबरेली जनपद न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जिसमें 10 सितंबर 2006 को नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शादी नहीं हुई थी। तब से वह सजा काट रहा था। इधर काफी दिनों से बीमार चल रहा था। जिसका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर 13 जनवरी की देर रात उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। 

सतना के कारोबारी ने आधी रात नए पुल से यमुना में लगा दी छलांग

नए यमुना पुल से बीती रात एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दिया। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने देेेखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को पुल से एक बैग मिला जिसमें मिले कागजात के आधार पर घर वालों को सूचा दी गई।

 मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगांव थानांतर्गत बांसनाका, टिकुरिया टोला रोड टावर के समीप निवासी जीतेंद्र गिलानी ( 40 ) पुत्र बृजलाल गिलानी कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार को घर से बिना बताए बैग लेकर निकला था। वह दोबारा लौटकर वापस नहीं गया। जीतेंद्र गिलानी ट्रेन से रात में नैनी रेलवे स्टेशन पर उतरा था। वहां से वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेतु (नए पुल) पर पहुंच गया और अपना बैग पुल पर रखकर रात में डेढ बजे के करीब यमुना में छलांग लगा दी। वहां मौजूद गार्ड ने देखा तो नैनी पुलिस को सूचना दी।


पता चलने पर जेल रोड चौकी इंचार्ज विमिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। वहां रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें उसका आधार कार्ड और डायरी मिली। जिसके आधार पर नाम पता व मोबाइल नंबर मिला। जिसके जरिए घरवालों को सूचना दी गई। घरवाले पहुंचे और बृहस्पतिवार को उसकी गुमशुदगी नैनी कोतवाली में दर्ज कराई। इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि गोताखोरों को लगाया गया था लेकिन पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed