फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCZCC will soon get a new director, Raj Bhavan sent a panel of three names to the Center

Prayagaj : एनसीजेडसीसी को जल्द मिलेगा नया निदेशक, राजभवन ने केंद्र को भेजा तीन नामों का पैनल

Thu, 20 Mar 2025 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

राजभवन में साक्षात्कार के बाद एनसीजेडसीसी में नए निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्र निदेशक के नाम का एलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता साराभाई के समक्ष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हो चुका है।

विज्ञापन
NCZCC will soon get a new director, Raj Bhavan sent a panel of three names to the Center
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एनसीजेडसीसी को इसी महीने नया निदेशक मिल जाएगा। सात राज्यों की कला-संस्कृति के विकास केे लिए काम करने वाले एनसीजेडसीसी के निदेशक पद के लिए राजभवन ने साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही तीन नामों का पैनल राजभवन ने संस्कृति मंत्रालय को अंतिम चयन के लिए भेज दिया है। इसी में से एक नाम का एलान किया जाएगा। इस पद के लिए 14 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। प्रयागराज के भी तीन लोक कला मर्मज्ञ निदेशक पद की दौड़ में शामिल हैं।

विज्ञापन


राजभवन में साक्षात्कार के बाद एनसीजेडसीसी में नए निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्र निदेशक के नाम का एलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता साराभाई के समक्ष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हो चुका है। इस पैनल में संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता साराभाई भी शामिल रही हैं। साक्षात्कार में देश भर से 14 अभ्यर्थी बुलाए गए थे।
विज्ञापन


इनमें से तीन नामों का पैनल अंतिम चयन के लिए संस्कृति मंत्रालय को भेजा गया है। माना जा रहा है कि इसी माह नए केंद्र निदेशक के नाम का एलान हो सकता है। केंद्र निदेशक का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। इससे पहले निदेशक रहे प्रो. सुरेश शर्मा का कार्य वर्ष पांच अगस्त 2024 को ही खत्म हो गया था। इसके बाद पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक आशिष गिरि को एनसीजेडसीसी का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक पद के लिए साक्षात्कार में बुलाए गए अभ्यर्थियों में तीन प्रयागराज के ही हैं। इनमें लोकनाट्य कलाविद् अतुल यदुुवंशी, कथक केंद्र की निदेशक उर्मिला शर्मा और रंग कर्मी अजय केशरी के नाम शामिल हैं। एनसीजेडसीसी का प्रभार देख रहे आशिष गिरि ने भी साक्षात्कार में हिस्सा लिया। इनके अलावा अयोध्या शोध संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी भी इस पद के प्रबलतम दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं।

कलाकार भी निदेशक पद की दौड़ में शामिल

एनसीजेडसीसी सात राज्यों की लोक कला संस्कृति के उत्थान और प्रसार के लिए काम करने वाला संस्कृति मंत्रालय का सबसे बड़ा केंद्र है। नए निदेशक की नियुक्ति के बाद इस केंद्र की सांस्कृतिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इस बार किसी कलाकार को भी एनसीजेडसीसी की कमान सौंपी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed