फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Preparation to shift Humsafar Express to Subedarganj, it goes to New Delhi four days a week.

NCR Railway : हमसफर एक्सप्रेस को भी सूबेदारगंज शिफ्ट करने की तैयारी, सप्ताह में चार दििन जाती है नई दिल्ली

Tue, 07 May 2024 06:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 May 2024 06:03 AM IST
सार

महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन को हर रोज काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना है। ऐसे में प्रयागराज जंक्शन के किसी भी प्लेटफार्म पर ज्यादा देर तक ट्रेनें खड़ी नहीं की जा सकती। हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली तो तीन दिन आनंद विहार तक चलती है।

विज्ञापन
NCR Railway: Preparation to shift Humsafar Express to Subedarganj, it goes to New Delhi four days a week.
हमसफर एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से नई दिल्ली/ आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का संचालन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से हो सकता है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अगले वर्ष की शुरूआत में लगने वाले महाकुंभ मेले के पूर्व ट्रेन का संचालन सूबेदारगंज से करवाए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


दरअसल महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन को हर रोज काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना है। ऐसे में प्रयागराज जंक्शन के किसी भी प्लेटफार्म पर ज्यादा देर तक ट्रेनें खड़ी नहीं की जा सकती। हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली तो तीन दिन आनंद विहार तक चलती है। ऐसे में दिल्ली से आने के बाद यहां यह काफी देर तक प्लेटफार्म पर खड़ी रहती है। इसके बाद शंटिंग प्रक्रिया में भी समय लगता है। तब कहीं जाकर ट्रेन वॉशिंग लाइन पहुंचती है। यही प्रक्रिया रात में इसकी रवानगी के दौरान भी होती है।

विज्ञापन

कई ट्रेनें पहले ही ही चा चुकी हैं शिफ्ट

इसी को देखते हुए रेलवे की तैयारी है कि हमसफर को भी सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित किया जाए। बीते कुछ माह के दौरान प्रयागराज जंक्शन से संचालित कई ट्रेनें सूबेदारगंज शिफ्ट की जा चुकी है। हालांकि हमसफर एक्सप्रेस को सूबेदारगंज शिफ्ट किए जाने से शहर पश्चिम में रहने वाले लोगों को भले ही सहूलियत मिले, लेकिन शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि सूबेदारगंज स्टेशन शहर के दूसरे छोर पर है, जबकि प्रयागराज जंक्शन शहर के बीच में होने की वजह से वहां पहुंचना ज्यादा आसान है।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य पदुम जायसवाल का कहना है हमसफर वीआईपी श्रेणी की ट्रेन है। इसका संचालन प्रयागराज जंक्शन से ही होना चाहिए। इस बारे में पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि अभी हमसफर को शिफ्ट किए जाने को लेकर निर्णय नहीं हुआ है। इस पर सिर्फ चर्चा ही हो रही है।

सूबेदारगंज में अब तक शिफ्ट हो चुकी हैं ये ट्रेनें

14163 /14164 सूबेदारगंज-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस
03333/03334 सूबेदारगंज-दीन दयाल उपाध्याय मेमू

04181/04182 सूबेदारगंज-कानपुर मेमू
14113/14114 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस

04193/04194 सूबेदारगंज-दीन दयाल उपाध्याय मेमू
22431/22432 सूबेदारगंज-उधमपुर सुपरफास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed