फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Dehradun Express will run from Kanpur for five days instead of Subedarganj

NCR Railway : सूबेदारगंज की जगह पांच दिन कानपुर से चलेगी देहरादून एक्सप्रेस, जंक्शन से चलेंगी तीन ट्रेनें

Sat, 02 Sep 2023 02:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 02:45 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज मंडल की ओर से महाकुंभ के मद्देनजर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से सूबेदारगंज स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को जहां आंशिक रूप से निरस्त किया गया है तो वहीं कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

विज्ञापन
NCR Railway: Dehradun Express will run from Kanpur for five days instead of Subedarganj
सूबेदारगंज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देहरादून जाने वाले यात्रियों को रेलवे प्रशासन ने झटका दिया है। सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन नौ से 14 सितंबर तक सूबेदारगंज की बजाय कानपुर सेंट्रल से होगा। इस दौरान सूबेदारगंज से चलने वाली उधमपुर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बांद्रा स्पेशल का प्रयागराज जंक्शन से ही संचालन होगा।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज मंडल की ओर से महाकुंभ के मद्देनजर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से सूबेदारगंज स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को जहां आंशिक रूप से निरस्त किया गया है तो वहीं कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नौ से 14 सितंबर की अवधि में गाड़ी संख्या 14113 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस कानपुर से सूबेदारगंज के बीच निरस्त रहेगी। इस अवधि में ट्रेन कानपुर से ही चलेगी। 04181/04182 सूबेेदारगंज-कानपुर मेमू का बमरौली रेलवे स्टेशन से चलेगी। इसी तरह सूबेदारगंज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली 03333/03334 और 04193/04194 मेमू ट्रेन प्रयागराज छिवकी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed