फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway 17 railway stations including Prayagraj Chivki will be like airport

NCR Railway : एयरपोर्ट सरीखे होंगे प्रयागराज छिवकी समेत 17 रेलवे स्टेशन

Wed, 04 Jan 2023 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 11:42 PM IST
सार

पुनर्विकास का काम पहले चरण में प्रयागराज जंक्शन, ग्वालियर और कानपुर स्टेशन पर होगा। प्रयागराज और ग्वालियर के लिए संबंधित एजेंसी का चयन भी हो गया है, जबकि कानपुर स्टेशन के लिए एजेंसी का चयन इसी माह हो जाएगा।

विज्ञापन
NCR Railway 17 railway stations including Prayagraj Chivki will be like airport
Prayagraj News : प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

aप्रयागराज जंक्शन के साथ ही प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन का भी रेलवे पुनर्विकास करेगा। छिवकी रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज, ग्वालियर और कानपुर के साथ अब छिवकी समेत अन्य 14 स्टेशनों के पुनर्विकास की तैयारी की है। इस तरह से अब एनसीआर के कुल 17 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास रेलवे द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


पुनर्विकास का काम पहले चरण में प्रयागराज जंक्शन, ग्वालियर और कानपुर स्टेशन पर होगा। प्रयागराज और ग्वालियर के लिए संबंधित एजेंसी का चयन भी हो गया है, जबकि कानपुर स्टेशन के लिए एजेंसी का चयन इसी माह हो जाएगा। इसी कड़ी में अब 14 और स्टेशनों का रेलवे पुनर्विकास करेगा। बुधवार को एनसीआर महाप्रबंधक सतीश कुमार ने इसका एलान किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि प्रयागराज छिवकी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, अलीगढ़, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, खजुराहो, इटावा, मिर्जापुर, टूंडला, बांदा, मुरैना, चित्रकूट एवं दतिया स्टेशन शामिल हैं। इन 14 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए रेलवे द्वारा कंसलटेंसी एजेंसी का भी चयन कर लिया है।

 एजेंसी द्वारा ही संबंधित स्टेशन के पुनर्विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस माह केे आखिर तक मास्टर प्लान तैयार होने की उम्मीद है। मास्टर प्लान बनाने  का काम एरिनेम एजेंसी को मिला है। एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित स्टेशनों के पुनर्विकास का बजट फाइनल होगा। इन स्टेशनों पर तमाम यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन

इसमें लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लॉजा, रिटायरिंग रूम, एसी वेटिंग रूम, ग्रीन इनर्जी आदि की सुविधा रहेगी। इन सभी स्टेशनों को वर्ष 2060 की अनुमानित भीड़ के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। इसमें मल्टीलेवल पार्किंग, दिव्यांग फ्रेंडली भवन, छत पर सोलर पैनल आदि भी रहेगा। इन 14 स्टेशनों के पुनर्विकास पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज जंक्शन, ग्वालियर, कानपुर के साथ अब छिवकी समेत 14 अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास होना है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रयागराज एवं ग्वालियर केे पुनर्विकास का टेंडर भी जारी हो गया है। - सतीश कुमार, महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed