{"_id":"5ef0d8818ebc3e42fc5997ec","slug":"ncr-new-record-every-train-right-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में नया रिकार्ड, जोन में सभी ट्रेनें रहीं राइट टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में नया रिकार्ड, जोन में सभी ट्रेनें रहीं राइट टाइम
Tue, 23 Jun 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand lockdown, train
- फोटो : amar ujala
उत्तर मध्य रेलवे जोन ने एक नया रिकार्ड बनाया है। जोन में में पहली बार प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल में रविवार 21 जून को ट्रेनों की समय पालनता शत प्रतिशत रही। जबकि जोन के प्रयागराज मंडल में इस माह यह उपलब्धि दूसरी बार आई। एनसीआर जोन एवं प्रयागराज मंडल में ट्रेनों की शत प्रतिशत समय पालनता पर जीएम राजीव चौधरी और डीआरएम अमिताभ ने परिचालन एवं अन्य विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
इस माह की दस तारीख को भी प्रयागराज मंडल में ट्रेनों की समय पालनता सौ फीसदी थी। इसके बाद अब 21 जून को भी प्रयागराज मंडल में एक बार फिर से समय पालनता सौ फीसदी पहुंच गई। मंडल के परिचालन विभाग के अफसरों का कहना है कि बीते 16 दिन के दौरान औसतन ट्रेनों की समय पालनता 95 फीसदी रही।
विज्ञापन
एडीआरएम अनुराग गुप्ता, सीनियर डीओएम श्रीकृष्ण शुक्ला, अमन वर्मा के नेतृत्व में 21 जून को मंडल में 69 मेल एक्सप्रेस और 250 मालगाड़ियों को निर्धारित समय पर चलाया गया। इस दौरान दो पार्सल ट्रेन भी चलाई गई। साथ ही मालगाड़ियों की औसत चाल भी 50 किमी प्रतिघंटा हो गई।
विज्ञापन
उधर सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 21 जूून को तीनों ही मंडलों में ट्रेनों की शत प्रतिशत समय पालनता रही। कहा कि मंडलवार बात करें तो आगरा मंडल में पांच दिन, प्रयागराज एवं झांसी मंडल में इस माह दो-दो दिन सभी ट्रेनें समय पर रही। ओवर आल 21 जून तक जोन में ट्रेनों की समय पालनता 92.73 फीसदी रही।