{"_id":"571fb0544f1c1bff55a91954","slug":"ncr-began-a-digital-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई डिजिटल एनसीआर की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई डिजिटल एनसीआर की मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
एनसीआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया की मुहिम उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में भी शुरू हो गई है। इसके लिए यहां अलग से आईटी सेल बनाई गई है। इस सेल की जिम्मेदारी रेलवे अफसर आशीष कुमार अग्रवाल को दी गई है। इस मौके पर मंगलवार को एनसीआर मुख्यालय में ‘डिजिटल एनसीआर’ विषय पर एक बैठक आयोजित की गई।
एनसीआर महाप्रबंधक अरुण सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि एनसीआर द्वारा प्रथम चरण में वाई फाई की सुविधा इलाहाबाद, आगरा, झांसी, ग्वालियर, मथुरा एवं कानपुर स्टेशनों पर दी जा रही है। इसी क्रम में अब एनसीआर के ए वन कैटेगरी के स्टेशनों पर रेलवे डिस्प्ले नेटवर्क एवं अन्य सूचना तकनीकी के कार्योँ में पारदर्शिता एवं क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना इस मिशन का हिस्सा होगा।
बैठक में हाई स्पीड रेल-टेल, गूगल, स्टेशनों पर वाई फाई, सोशल मीडिया पर एक पावर प्वाइंट का प्रस्तुतिकरण भी हुआ। बैठक में अपर महाप्रबंधक वाईपी सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राजीव चौधरी, प्रमुख संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर मनमोहन गढवाल आदि अफसर मौजूद रहे।