फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCC will be new elective subject in high school or intermediate

यूपी : हाईस्कूल, इंटर में एनसीसी होगा नया वैकल्पिक विषय

Fri, 13 Dec 2019 12:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
NCC will be new elective subject in high school or intermediate
NCC - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू किए जाने की तैयारी है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की अध्यक्षता और ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय सुधांशु कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू करने पर चर्चा हुई। इस बात पर सहमति बनी कि जिन विद्यालयों में एनसीसी प्रशिक्षण चल रहा है, वहां एनसीसी वैकल्पिक विषय के रूप में लागू किया जाए।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट द्विवर्षीय कार्यक्रम है, इसलिए एनसीसी की शुरुआत नौंवीं और ग्यारहवीं से होनी चाहिए। बोर्ड मुख्यालय में हुई बैठक में सीएवी इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, तिलक इंटर इंटर कॉलेज कोटवा, केपी इंटर कॉलेज, कर्नलगंज इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद तय किया गया कि एनसीसी को पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड एनसीसी के लिए कोर्स डिजाइन करेगा और इसे हाईस्कूल और इंटर के कोर्स में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed