फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navratri 2021: Completion of the rituals of Shardiya Navratri, adornment of Mother Siddhidatri in temples

Navratri 2021 : शारदीय नवरात्र के अनुष्ठानों की पूर्णाहुति,मंदिरों में मां सिद्धिदात्री का शृंगार

Thu, 14 Oct 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2021: Completion of the rituals of Shardiya Navratri, adornment of Mother Siddhidatri in temples
Prayagraj News : नवरात्रि पर हवन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : प्रयागराज
मां दुर्गा की आराधना में लीन भक्तों ने बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्र के अनुष्ठानों की सविधि पूजन, हवन और आरती के साथ पूर्णाहुति कर दी। इस दौरान देवी मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप में मां सिद्धिदात्री का शृंगार किया गया। इस दौरान नारियल, चुनरी के साथ मां के दरबारों में दिन भर भक्तों की कतारें लगी रहीं। साथ ही मां के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना की गई। देवी मंदिरों में मंगला आरती के बाद ही लंबी कतारें लग गईं। मीरापुर स्थित सिद्धपीठ मां ललिता देवी मंदिर में महानवमी पर मां का स्वर्ण आभूषणों के साथ ही रंग-बिरंगे फूलों से सिद्धिदात्री स्वरूप में शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में कहीं जप तो कहीं दुर्गा सप्तशती के पाठ गूंजते रहे। नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पं. शिव मूरत मिश्र के आचार्यत्व में 21वेदाचार्यों ने कराई।
विज्ञापन


मंदिर के संरक्षक और यजमान संजीव अग्रवाल ने सपत्नीक पूजन किया। समिति के अध्यक्ष हरि मोहन वर्मा और महामंत्री धीरज नागर के संयोजन में मां की नयनाभिराम झांकी हर किसी का मन मोहती रही। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया ता। राम दरबार एवं संकट मोचन हनुमान के दरबारों के बीच देवी जागरण में बृषभान सिंह के भजनों पर भक्त झूमते-थिरकते रहे। इसी तरह शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी के दरबार में आचार्य सुशील पाठक और पं. श्यामजी पाठक की मौजूदगी में कोरोना महामारी के नाश की कामना से आहुति दी गई। मां के नौवें स्वरूप की झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतरा लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याणी देवी धाम में हवन के बाद कन्या पूजन और भंडारा हुआ। इसी तरह शक्तिपीठ मां अलोपशंकरी मंदिर में भी सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। मुट्ठीगंज स्थित कालीबाड़ी में चंडी हवन किया गया। इसके संधि पूजा हुई। इस दौरान अमित कुमार नियोगी, गौतम कुमार बनर्जी ने व्यवस्था संभाली। इस मौके पर भद्राक्षी, दयामय चक्रवर्ती, उत्तम कुमार बनर्जी, भास्कर कीर्ति, एसके मुखर्जी, अजीत चंद्र बसाक समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी तरह खेमा माई मंदिर, कटरा की काली, मसुरिया देवी मंदिरों में भी पूर्णाहुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed