फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   National Youth Day: App prepared by making an e-commerce company, investment of Rs 18 crore has been received

राष्ट्रीय युवा दिवस : ई -कामर्स कंपनी बना कर तैयार किया एप, 18 करोड़ का मिल चुका है निवेश

Fri, 12 Jan 2024 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 01:54 PM IST
सार

नैनी इलाके के रहने वाले कनिष्क साहू की शुरूआत बाल वैज्ञानिक के रूप में हुई थी। उनके बेहतरीन मॉडल के लिए 2018 में उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया था। इसके बाद वह बीटेक की पढ़ाई करने के लिए पंजाब चले गए।

विज्ञापन
National Youth Day: App prepared by making an e-commerce company, investment of Rs 18 crore has been received
कनिष्क साहू और उनकी टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता है, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों....इन पंक्तियों को शहर के युवा अपनी मेहनत और लगन के दम पर सच साबित करते हुए खुद से तैयार स्टार्टअप के जरिए करियर की ऊंचाइयों को छूने को तैयार हैं। खुद के साथ ही दूसरों को भी यह युवा रोजगार दे रहे हैं।

विज्ञापन


नैनी इलाके के रहने वाले कनिष्क साहू की शुरूआत बाल वैज्ञानिक के रूप में हुई थी। उनके बेहतरीन मॉडल के लिए 2018 में उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया था। इसके बाद वह बीटेक की पढ़ाई करने के लिए पंजाब चले गए। कनिष्क साहू बताते हैं कि पंजाब विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2021 में अपने दो दोस्तों शिवम और राहुल के साथ मिलकर ई कामर्स कंपनी की नींव डाली।

विज्ञापन

स्टार्टअप के लिए निवेश की जरूरत को पूरी करने के लिए तीनों दोस्तों ने कई ऐसी कंपनियों के सामने प्रजेंटेशन दिया, जो स्टार्टअप में निवेश करती थी। उस समय उनको चार करोड़ का निवेश मिला। अपनी कंपनी के जरिए इन्होंने ऐसा एप तैयार किया जो सोशल मीडिया एप के जरिए खरीदार और दुकानदार को सीधे जोड़ सके।

इनकी सफलता को देखते हुए हाल में ही प्राइम वेंचर पार्टनर कंपनी ने इनकी स्टार्टअप कंपनी में 14.50 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वर्तमान में इनके एप से 20 हजार से अधिक विक्रेता और डेढ़ लाख के करीब नियमित खरीदार जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed