फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   National Sporting beat KPIC 10-1

Prayagraj News: नेशनल स्पोर्टिंग ने केपीआईसी को 10-1 से दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
National Sporting beat KPIC 10-1
एमआईसी मैदान पर हाफिज गजनफर उल्ला इलाहाबाद हॉकी प्रतियोगिता में गोल दागते खिलाड़ी। संवाद
नेशनल स्पोर्टिंग क्लब ने केपीआईसी को 10-1 से रौंदकर प्रथम हाफिज गजनफर उल्ला इलाहाबाद हॉकी लीग में पूरे अंक हासिल किए। वहीं, दूसरे मैच में आनंद हॉकी एकेडमी के मैदान छोड़ने पर उत्तर मध्य रेलवे को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को हुए मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब ने एक के बाद एक 10 गोल दागे। वहीं, केपीआईसी सिर्फ एक गोल ही कर पाई। विजेता टीम के फहद और शाहबाज अली ने तीन-तीन, रैय्यान खान, मोहम्मद सैफ, अरबाज खान और जैद खान ने एक-एक गोल किए। केपीआईसी के लिए आदित्य भारतीय ने गोल दागा। मैच में शाहबाज और राहुल निर्णायक रहे।
विज्ञापन


दूसरे मैच में उत्तर मध्य रेलवे और आनंद हॉकी एकेडमी का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर चल रहा था। उत्तर मध्य रेलवे के शोएब आलम और आनंद हॉकी एकेडमी के शौर्यजीत ने अपनी-अपनी टीम के लिए गोल किए। लेकिन मैच खत्म होने के पांच मिनट पहले रेफरी के निर्णय से नाखुश होकर आनंद हॉकी एकेडमी ने मैदान छोड़ दिया। इसके बाद उत्तर मध्य रेलवे को विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed