फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Modi In Prayagraj: Food will be prepared for more than 2.5 lakh women

Narendra Modi In Prayagraj : ढाई लाख से अधिक महिलाओं के लिए बनेगा भोजन

Thu, 16 Dec 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 10:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दो लाख 53 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इनमें से बड़ी संख्या में महिलाएं 20 दिसंबर को ही आ जाएंगी। इन्हें रुकने की व्यवस्था 92 स्कूलों में की गई है।

विज्ञापन
Narendra Modi In Prayagraj: Food will be prepared for more than 2.5 lakh women
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए भोजन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 2.60 लाख महिलाओं के लिए दो वक्त के भोजन का इंतेजाम किया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाला गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दो लाख 53 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इनमें से बड़ी संख्या में महिलाएं 20 दिसंबर को ही आ जाएंगी। इन्हें रुकने की व्यवस्था 92 स्कूलों में की गई है। 20 दिसंबर की रात और 21 की सुबह इन्हें भोजन दिया जाएगा। इसमें पूड़ी-सब्जी, चावल आदि के अलावा मिठाई भी दी जाएगी। इसके इंतजाम के लिए तीन अफसरों की टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन


परेड में देर रात तक डटे रहे अफसर
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासन जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार देर रात तक मंडलायुक्त संजय गोयल, डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य अफसर देर रात तक आयोजन स्थल परेड मैदान में डटे रहे। उन्होंने पांडाल, मंच आदि का निरीक्षण किया। मानक के अनुसार इनके निर्माण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त और डीएम ने देर रात बैठक कर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागवत कथा में शिरकत करेंगे डिप्टी सीएम केशव 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार 18 दिसंबर को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां वह सुबह दस बजे आगमन के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह चौकटा गाम में आयोजित भागवत कथा में शिरकत करेंगे। 

पीएम के आगमन के पहले चमकाई जाएंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि पीएम के आगमन के पूर्व शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को चमकाने के साथ वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान  महानगर के प्रत्येक मार्गों पर स्वागत अभिनंदन के होर्डिंग, बैनर, झंडे लगाने के साथ गेट लगाए जाएंगे। कहा कि जिन स्कूल कालेजों में बाहर से आने वाली महिलाएं रुकेंगी, वहां भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 21 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर महिला मोर्चा के द्वारा अक्षत टीका  लगाकर सभी महिलाओं का अभिनंदन किया जाएगा।बैठक में कुंज बिहारी मिश्र, देवेश सिंह, रमेश पासी, विवेक अग्रगवाल, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, गिरजेश मिश्र आअदि मौजजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed