फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri sent a huge amount to Australia to rescue Anand

प्रयागराज : आनंद को छुड़ाने के लिए नरेंद्र गिरि ने ऑस्ट्रेलिया में भेजी थी मोटी रकम

Wed, 24 Nov 2021 01:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Narendra Giri sent a huge amount to Australia to rescue Anand
आनंद गिरि - फोटो : अमर उजाला

 2019 में सिडनी जेल में बंद आनंद गिरि को छुड़ाने के लिए नरेंद्र गिरि ने ‘मोटी रकम’ आस्ट्रेलिया भेजी थी। सीबीआई की चार्जशीट में रकम कितनी थी, इसका उल्लेख नहीं है लेकिन सूत्र बताते हैं कि राशि चार करोड़ रुपये के आसपास थी। बाद में जब गुरु शिष्य में विवाद चरम पर पहुंचा तो आनंद ने नरेंद्र गिरि पर उनके नाम पर करोड़ों की वसूली के आरोप लगाए थे। नरेंद्र गिरि ने आनंद को छुड़ाने के लिए न सिर्फ मोटी रकम भेजी थी बल्कि अपने राजनीतिक संबंधों का भी इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन


आनंद गिरि मई 2019 में आस्ट्रेलिया पहुंचे थे। वहां दो महिलाओं ने उन पर छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। आनंद को सिडनी के आक्सडे पार्क से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें छुड़ाने की कोशिशें शुरू हुईं। सीबीआई की चार्जशीट में बताया गया है कि आनंद को छुड़ाने के लिए नरेंद्र गिरि ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।
विज्ञापन


जो लोग वहां आनंद की पैरवी कर रहे थे, उन्हें मोटी रकम भेजी गई थी। आनंद को छुड़ाने के लिए न केवल पैसे से मदद की गई बल्कि महंत नरेंद्र गिरि ने तमाम बड़े नेताओं से इस मामले में मदद मांगी थी। बाद में दोनों महिलाओं ने केस वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आनंद को जमानत देकर उनका पासपोर्ट वापस कर दिया गया था। आनंद लौट आए लेकिन इस प्रकरण से बाघंबरी मठ की भारी बदनामी हुई। चारों ओर नरेंद्र गिरि से सवाल पूछे जा रहे थे। जब दोनों में विवाद शुरू हुआ तो यह प्रकरण दोबारा जिंदा हो गया।

आनंद गिरि ने खुलेआम आरोप लगाया था कि नरेंद्र गिरि ने आस्ट्रेलिया में उन्हें छुड़ाने के नाम पर उनके अनुयायियों से करोड़ों की वसूली की है। जब वह आस्ट्रेलिया से लौटे तो तमाम करीबियों ने उन्हें पैसों की बात बताई। वह बहुत ज्यादा थी। जब इस बारे में गुरु नरेंद्र गिरि से पूछा तो उन्होंने किसी से भी पैसे लेने से इनकार कर दिया था। उस समय आनंद के आरोपों का नरेंद्र गिरि ने सार्वजनिक तौर पर कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन यह बात विवाद के दौरान महीनों चर्चा का विषय बनी थी। 


गौशाला की जमीन बेचने का लगाया था आरोप, डॉक्टर से लिए डेढ़ करोड़ 

सीबीआई ने आनंद गिरि को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने अपने गुरु नरेंद्र गिरि पर बाघंबरी गद्दी मठ की जमीनों को बेचने का आरोप लगाया। आनंद ने बताया था कि शहर के बड़े हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से नरेंद्र गिरि ने गौशाला की जमीन बेचने का सौदा किया था। आनंद का आरोप था कि डॉक्टर से नरेंद्र गिरि ने डेढ़ करोड़ लिए थे। सीबीआई ने इस संबंध में डॉक्टर समेत कई लोगों से पूछताछ की लेकिन इस आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई थी। सीबीआई ने चार्जशीट में इस मामले का उल्लेख किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed