फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri: Petition filed in High Court for CBI inquiry into the death of Akhara Parishad President

Narendra Giri : अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की मौत की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका

Tue, 21 Sep 2021 02:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Sep 2021 02:32 PM IST
सार

अधिवक्ता सुनील चौधरी ने डीएम और एसएसपी को बर्खास्त करने की भी मांग की, याचिका में कहा- स्थानीय पुलिस मामले में लीपापोती कर सकती है, सीबीआई जांच से खुलेगा राज।

विज्ञापन
Narendra Giri: Petition filed in High Court for CBI inquiry into the death of Akhara Parishad President
महंत नरेंद्र गिरी

विस्तार

महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील चौधरी ने महंत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर ऑनलाइन पत्र याचिका दाखिल की है। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखाड़ा परिषद या साधु-संत चाहेंगे तो मामले की सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। 

विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रहीं हैं। कुछ लोगों को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। यही वजह है कि मंगलवार को जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य महंत नरेंद्र गिरि की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने पहुंचे तो उनके सामने भी यह मुद्दा उठा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर अखाड़ा परिषद या साधु-संत चाहते हैं तो मामले की सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल इस मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील चौधरी ने ऑनलाइन पत्र यचिका दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौनी महाराज ने भी की निष्पक्ष जांच की मांग
उधर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के संदिग्ध मौत पर अग्नि अखाड़े के संत और अमेठी संत परमहंस सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने  भी जांच की मांग की है। उन्होंने महंत नरेंद्र गिरि के ब्रह्मलीन होने पर दुख जताया। कहा कि महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत से पूरा संत समाज ही नहीं पूरा देश आहत है, इसलिए इस मामले में उन्होंने सरकार से उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मौनी महाराज ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed