फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri case: CBI team inspects sealed room from outside will recreate crime scene seeks full information from servicemen 

नरेंद्र गिरि: सीबीआई टीम ने सील कमरे का बाहर से किया निरीक्षण, रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन, सेवादारों से मांगी पूरी जानकारी 

Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
सार

पुलिस महंत के उस कमरे में भी गई जहां वह रहते थे। सेवादारों सर्वेश उर्फ बबलू को लेकर टीम दोबारा उस कमरे के पास गई। बाद में बबलू और सुमित से पूछा कि उसे कैसे पता चला था कि महंत ने फांसी लगा ली है? उन्होंने दरवाजा तोड़ने का निर्णय क्यों किया?

विज्ञापन
Narendra Giri case: CBI team inspects sealed room from outside will recreate crime scene seeks full information from servicemen 
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई टीम ने शनिवार को मठ स्थित गेस्ट हाउस के उस कमरे का बाहर से निरीक्षण किया, जिसमें नरेंद गिरि ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। टीम ने इस कमरे में आने और जाने वाले दरवाजों की वीडियोग्राफी भी कराई। इसी कमरे में क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जाएगा। क्राइम सीन रीक्रिएट करने से पहले इस मामले में से जुड़े सभी सेवादारों से पल पल की जानकारी मांगी गई।

विज्ञापन


सीबीआई टीम मठ पहुंचने के बाद सीधे उस कमरे के बाहर गई। कमरे को जांच के बाद पुलिस ने सील कर दिया था। फिलहाल सील नहीं तोड़ा गया, लेकिन कमरे में कितने दरवाजे और खिड़कियां हैं, कमरे में मुख्य दरवाजे के अलावा और कौन सा दरवाजा था, जिससे इंट्री की जा सकती है, सबकी वीडियोग्राफी कराई गई। 
विज्ञापन


तीनों को साथ बिठाकर पूछताछ की
पुलिस महंत के उस कमरे में भी गई जहां वह रहते थे। सेवादारों सर्वेश उर्फ बबलू को लेकर टीम दोबारा उस कमरे के पास गई। बाद में बबलू और सुमित से पूछा कि उसे कैसे पता चला था कि महंत ने फांसी लगा ली है? उन्होंने दरवाजा तोड़ने का निर्णय क्यों किया? महंत को फंदे से उतारते समय सेवादार धनंजय भी आ गया था। तीनों से सीबीआई ने उस दिन के पल पल की जानकारी मांगी। पहले तीनों को साथ बिठाकर पूछताछ की गई फिर उनसे अलग अलग भी पूछताछ हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने जब्त कर लिया सेवादार के मोबाइल
सीबीआई ने पूछताछ की रिकार्डिंग भी की। सर्वेश, सुमित और धनंजय के अलावा एक और सेवादार के मोबाइल भी सीबीआई ने जब्त कर लिया था। मठ प्रशासन से जुड़े अन्य सेवादारों से भी पुलिस ने पूछताछ की। सीबीआई इसी कमरे में क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। रीक्रिएशन से पहले सेवादारों से पूरी जानकारी ली गई। सूचना के बाद जो पुलिसकर्मी पहले पहुंचे थे। उनसे भी बात की जाएगी।  


‘जब अंदर से कोई उत्तर नहीं नहीं मिला तो तोड़ा दरवाजा’
सेवादार सर्वेश उर्फ बबलू, सुमित और धनंजय ने सीबीआई टीम को बताया कि बड़े महाराज प्रतिदिन 12:30 पर खाना खाकर आराम करने जाते थे। करीब तीन बजे वह चाय पीते थे। घटना वाले दिन उन्होंने चाय के लिए पहले ही मना कर दिया था। शाम को पांच बजे उन्हें फोन किया गया, लेकिन फोन बंद था। तब हम लोग गेस्ट हाउस के कमरे में गए। कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो घबराहट में दरवाजा धक्का देकर सिटकिनी तोड़ दी। शायद बड़े महाराज जीवित हों, इसकी संभावना को देखते हुए फंदा काटकर उन्हें नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed