फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri: After yoga guru Anand Giri, the name of a SP leader also came to the fore, police engaged in investigation

प्रयागराज : योग गुरु आनंद गिरि के बाद एक सपा नेता का नाम भी आया सामने, पुलिस छानबीन में जुटी

Tue, 21 Sep 2021 11:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Sep 2021 11:23 AM IST
सार

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे एक सपा नेता का नाम सामने आने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें बुला सकती है।

विज्ञापन
Narendra Giri: After yoga guru Anand Giri, the name of a SP leader also came to the fore, police engaged in investigation
महंत नरेंद्र गिरि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिला भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की रहस्यमय तरीके से हुई मौत के मामले में अब एक सपा नेता का नाम सामने आ रहा है। वहीं महंत के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या तिवारी और उसके पुत्र संदीप तिवारी को भी नामजद किया गया है। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के एक नेता के नाम की भी चर्चा है। सपा नेता का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब पूछताछ शुरू कर सकती है। 

विज्ञापन


बता दें कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के साथ पूर्व में भी सपा के एक पूर्व विधायक महेश नारायण सिंह से मठ की जमीन को लेकर काफी दिनों तक विवाद चला था। बाद में उसका बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पटाक्षेप किया गया। अब दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का नाम सामने आने के बाद लोग दंग हैं। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्होंने पूरा जीवन सम्मान के साथ जिया
मौके से मिले सुसाइड नोट में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसमें महंत के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी व उनके बेटे संदीप तिवारी के नाम के साथ लिखा है कि वह इनके व्यवहार से आहत थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्होंने पूरा जीवन सम्मान के साथ जिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दामन में कभी किसी तरह का दाग नहीं रहा। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें मिथ्या आरोप लगाकर अपमानित किया। जिससे वह बेहद दुखी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह कौन सा अपमान था जिसने महंत को इस कदर आहत कर दिया।




आनंद, आद्या या संदीप, कौन किस बात के लिए कर रहा था परेशान?
सुसाइड नोट में लिखी बातें सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। इन सवालों से सबसे ज्यादा घेरे में आनंद गिरि, बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या तिवारी व उनके बेटे संदीप तिवारी की भूमिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed