फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nano fertilizers are an important technology for future farming: Singh

नैनो उर्वरक भविष्य की खेती की महत्वपूर्ण तकनीक: सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nano fertilizers are an important technology for future farming: Singh
किसानों को आधुनिक, कम लागत और पर्यावरण अनुकूल खेती की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से बुधवार को कारडेट इफको फूलपुर में
विज्ञापन

नैनो उर्वरकों पर प्रयागराज जनपद के सभी बिक्री केंद्र प्रभारियों एवं कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केके सिंह ने कहा कि नैनो उर्वरक भविष्य की खेती की महत्वपूर्ण तकनीक हैं। कम मात्रा में अधिक प्रभावी परिणाम देने वाले ये उर्वरक किसानों की लागत घटाने के साथ उत्पादन बढ़ाने में सहायक हैं।
प्रशिक्षण सत्र में कॉर्डेट के प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह ने नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर तथा अन्य जल विलेय उर्वरकों की प्रयोग विधि, उनके वैज्ञानिक लाभ और फसलों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद इफको केंद्र प्रभारी अमन सिंह ने कहा कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से पारंपरिक दानेदार उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रबंधक अक्षय कुमार पांडेय, विकास मिश्रा, अमित सिंह, अरविंद द्विवेदी, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed