{"_id":"5b1ad61d4f1c1bf36e8b6f17","slug":"nandi-did-the-sampark-for-samarthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नंदी ने किया संपर्क फॉर समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नंदी ने किया संपर्क फॉर समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के चार वर्ष में किए गए विकास कार्यों को लेकर सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को संपर्क फॉर समर्थन अभियान चलाया। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर आदि के साथ उन्होंने शहर के तमाम गणमान्य लोगों के साथ मुलाकात की। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
ममफोर्डगंज, एलनगंज, लीडर रोड समेत तमाम इलाकों में उन्होंने विशिष्ट लोगों से मुलाकात की। उन्होंने प्रो. एमसी चट्टोपाध्याय, सतपाल गुलाटी, गिरधर गुलाटी, अनिल देवरा, कृष्णा गुप्ता, रितु, अमित जैन, सरदार जोगिंदर सिंह आदि से मुलाकात की। सभी को पीएम के चार वर्ष के विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को बिना किसी भेदभाव के मुफ्त बिजली, गैस कनेक्शन दे रही है। कहा कि सरकार आयुष्मान योजना के तहत गांव के गरीब जनता का मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा कर रही है। नंदी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार विकास की सोच के साथ कार्य कर रही है। निचले तबके के लोगों तक विकास की धारा बहाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इस दौरान भाजपा नेता आशीष गुप्ता, विनय मिश्र, डीएन मिश्र, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे। इसके बाद सर्किट हाउस में भी उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि हार जीत तो लगी रहती है। अब सभी को वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। कहा कि कार्यकर्ता सकारात्मक मन से चुनाव तैयारियों में जुट जाएं और नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में यमुनापार, गंगापार एवं महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में सुनील बंसल ने संपर्क फॉर समर्थन को बढ़ावा दिए जाने की वकालत की। कहा कि स्थानीय सांसद, विधायक, मेयर एवं सभी पदाधिकारी इस अभियान में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की भी चर्चा हुई। कहा कि 18 वर्ष की आयु के हो चुके युवाओं को मतदाता बनाने में सहयोग किया जाए। बीएलओ के साथ मिलकर 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से प्रारंभ कर 25 जून तक घर-घर जाकर मतदाता सूची में सुधार करने का भी निर्देश दिया। बैठक में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, दिलीप सिंह पटेल, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, शशि वार्ष्णेय, चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, कुंज बिहारी मिश्र, पवन श्रीवास्तव, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी आदि मौजूद रहे।