फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Names of IAS-IPS and ministers also taken for bullying, police found evidence on WhatsApp

Prayagraj : धौंस जमाने को आईएएस-आईपीएस व मंत्रियों का भी लिया नाम, पुलिस को व्हाट्सएप पर मिले साक्ष्य

Sun, 08 Sep 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 06:03 PM IST
सार

सिविल लाइंस पुलिस ने एक दिन पहले शिवकुटी के गोविंदपुर निवासी आशीष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गर्ल्स हाईस्कूल की प्रधानाचार्य की ओर से तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसने खुद को आईबी अधिकारी बताकर स्कूल में एडमिशन के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन
Names of IAS-IPS and ministers also taken for bullying, police found evidence on WhatsApp
आशीष त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में आईबी अफसर बनकर एडमिशन का दबाव बनाने वाले आरोपी के बारे में कई अन्य खुलासे हुए हैं। पता चला है कि उसने खुद के बारे में झूठ बोलने के साथ-साथ कई आईएएस-आईपीएस व मंत्रियों तक का नाम लिया था। उसकी ओर से एडमिशन के संबंध में भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज से इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस ने एक दिन पहले शिवकुटी के गोविंदपुर निवासी आशीष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गर्ल्स हाईस्कूल की प्रधानाचार्य की ओर से तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसने खुद को आईबी अधिकारी बताकर स्कूल में एडमिशन के लिए दबाव बनाया। इसके बाद ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


यह भी बात सामने आई है कि उसने खुद को आईबी अधिकारी तो बताया ही, बड़े पदों पर तैनात कई आईएएस-आईपीएस को भी अपना करीबी बताया। कुछ मंत्रियों का नाम लेकर भी दबाव बनाने की कोशिश की। उसने व्हाट्सएप मैसेज में इन नामों का जिक्र किया, जो एडमिशन के संबंध में आरोपी की ओर से भेजे गए। प्रधानाचार्य की ओर से पुलिस को कुछ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि व्हाट्सएप चैट में आरोपी ने कई लाेगों के नाम लेकर भी धौंस जमाने की कोशिश की। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed