फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Name of former MLA also came up in the occupation of Bengal Hotel,

प्रयागराज : बंगाल होटल पर कब्जे में पूर्व विधायक का भी आया था नाम, बताया गया था अतीक का सहयोगी

Sun, 01 Oct 2023 06:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 06:19 PM IST
सार

बंगाल होटल के आधे हिस्से में माफिया ने कब्जा कर लिया था। उसने अपने घरेलू कर्मचारियों को यहां काबिज करा दिया था। विरोध पर होटल मालिक को मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में उसने शाहगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Name of former MLA also came up in the occupation of Bengal Hotel,
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाहगंज में काटजू रोड पर मिनहाजपुर में स्थित जिस बंगाल होटल पर अतीक अहमद ने कब्जा किया, उसमें एक पूर्व विधायक का भी नाम आया था। होटल मालिक ने उसे अतीक के सहयोगियों के तौर पर आरोपी बनाते हुए मुकदमे में नामजद भी कराया था। हालांकि, बाद में उसे कोर्ट से राहत मिल गई थी। पुलिस ने फिलहाल इस संपत्ति के मूल्यांकन के लिए राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


बंगाल होटल के आधे हिस्से में माफिया ने कब्जा कर लिया था। उसने अपने घरेलू कर्मचारियों को यहां काबिज करा दिया था। विरोध पर होटल मालिक को मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में उसने शाहगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खास बात यह है कि इसमें अतीक अहमद व उसके सहयोगियों के साथ ही एक पूर्व विधायक का नाम भी शामिल था। बंगाल होटल पर माफिया के कब्जे की शिकायत पिछले दिनों आला पुलिस अफसरों के पास पहुंची तो उनके कान खड़े हो गए। जांच कराई गई तो शिकायत सही मिली जिस पर इस संपत्ति को कुर्क करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


फिलहाल इस संबंध में रिपोर्ट भेजकर राजस्व विभाग को मूल्यांकन के लिए कहा गया है। मूल्यांकन के बाद पुलिस आयुक्त से इसे कुर्क करने की अनुमति मांगी जाएगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि जरूरत पड़ी तो इस मामले में अतीक के साथ जो भी लोग नामजद हुए, उनसे पूछताछ भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से पहुंचे थे डीसीपी-एसीपी

पुलिस ने बंगाल होटल के पीछे अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की 200 वर्ग फीट जमीन भी चिह्नित की है। इस जमीन के दस्तावेज भी पुलिस ने हासिल कर लिए हैं। कुछ दिनों पहले गोपनीय तरीके से अफसरों को यह सूचना मिली थी कि शाइस्ता के नाम पर एक जमीन बंगाल होटल के पीछे स्थित है। इस सूचना पर जांच पड़ताल के लिए डीसीपी-एसीपी बाइक से गोपनीय तरीके से जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed