फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   naini-subedarganj ticket raplacing platfarm ticket

प्लेटफार्म टिकट की जगह ले रहे नैनी-सूबेदारगंज का टिकट

Thu, 19 Mar 2020 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
naini-subedarganj ticket raplacing platfarm ticket
कोरोना वायरस से बचने के लिए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी पर भीड़ कम करने के लिए 10 रुपये में मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये में कर दिया। लेकिन तमाम लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। बृहस्पतिवार तो तमाम लोगों ने प्रयागराज जंक्शन से नैनी, सूबेदारगंज आदि स्टेशनों के टिकट खरीदे। जो उन्हें दस रुपये में ही मिल गए।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन से पैसेंजर ट्रेनों से सूबेदारगंज, बम्हरौली, मनौरी, नैनी, भीरपुर, करछना, रामचौरा रोड, सराय गोपाल, सेवाइथ, अटरामपुर आदि स्टेशनों का किराया दस रुपये ही है। जो मौजूदा प्लेटफार्म टिकट की दर से 40 रुपये कम है। दरअसल, जंक्शन के प्लेटफार्म पर दाखिल होने के लिए ही लोगों को प्लेटफार्म टिकट खरीदना होता है, जबकि जनरल टिकट स्टेशन परिसर से दाखिल होने के साथ गंतव्य तक सफर करने के लिए भी होता है। सामान्य दिनों में जंक्शन से औसतन दो हजार से ज्यादा प्लेटफार्म टिकट की बिक्री होती है, लेकिन बीते दो दिन के दौरान जंक्शन और छिवकी में सौ से भी कम प्लेटफार्म टिकट बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed