फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini needs industries, not Lulu Mall: Yogesh Shukla

नैनी में लुलु मॉल नहीं बल्कि उद्योगों की है जरूरत: योगेश शुक्ला

Wed, 04 Mar 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 04 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Naini needs industries, not Lulu Mall: Yogesh Shukla
कस्बे में आयोजित भाजपाइयों की बैठक में भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने कहा कि नैनी में लुलु मॉल की नहीं बल्कि उद्योगों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए मुख्यमंत्री के अलावा औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को पत्र भेजकर मांग की गई है।
विज्ञापन

योगेश शुक्ला ने कहा कि लुलु मॉल के आने से हजारों व्यापारियों की दुकानों के बंद होने का खतरा है। कहा कि स्थानीय बाजार सामाजिक समरसता और संस्कृति के केंद्र हैं। ऐसे मॉलों के आने से नैनी के अंदर उपभोक्तावाद और सामाजित असमानता बढ़ेगी।
विज्ञापन

नैनी क्षेत्र के लिए लुलु के इस प्रस्ताव पर सरकार कोई निर्णय लेने से पहले स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के हितों और लोक संस्कृति को ध्यान में रखे। यह भी कहा कि सदियों से भारतीय समाज की आर्थिक व्यवस्था स्थानीय बाजारों पर आधारित रही है। बड़े माॅल का मोहल्ले की किराना दुकान, कपड़े की छोटी दुकान, सब्जी विक्रेता पर सर्वाधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बैठक में विनय शुक्ल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed