फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   naini jail

अब जेल के भीतर से संतोष के नाम पर चिकित्सक से मांगी गई रंगदारी

Fri, 05 Jul 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
naini jail
naini jail
डॉक्टर से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

झूंसी निवासी डॉक्टर के पास आया फोन, दहशत में परिवार
पुलिस ने कॉलर संतोष पर दर्ज किया केस, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी। झूंसी निवासी चिकित्सक डॉ. जेपी शुक्ला से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बुधवार को उनके पास फोन कर किसी संतोष नामक व्यक्ति ने रुपये मांगे। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने संतोष नाम के कॉलर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि जिस नंबर से फोन आया वह उसके बाद से बंद है।
आवास विकास कालोनी योजना तीन निवासी डॉ. जेपी शुक्ला का झूंसी में ही हॉस्पिटल भी है। डॉ. शुक्ला के मुताबिक बुधवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं संतोष बोल रहा हूं। मेरा आदमी तुम्हारे पास जाएगा। उसके हाथों 10 लाख रुपये भेजवा देना। इसके बाद से डॉक्टर सहम गए। जानकारी झूंसी पुलिस को दी गई। इस पर कॉलर संतोष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उस नंबर को ट्रेस कर रही है जिससे चिकित्सक को फोन किया गया था। हालांकि उक्त नंबर तब से बंद चल रहा है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि फोन करने वाला आखिर कौन संतोष है। उधर पूछताछ के दौरान चिकित्सक डॉ. शुक्ला ने पुलिस को यह भी बताया है कि कुछ रोज पहले तुलापुर गांव से आए एक युवक ने उनसे कहा था कि डॉक्टर साहब जरा सचेत रहिए, आजकल चिकित्सकों से भी रंगदारी मांगी जा रही है। एक बार फिर चिकित्सक से संतोष के रंगदारी मांगने पर पुलिस के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि तकरीबन छह माह पहले नैनी जेल में बंद रहे झूंसी के शेरडीह गांव निवासी संतोष यादव ने नगर पंचायत झूंसी के कारोबारी रतन अग्रवाल से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। इसी बीच 20 जून को एक बाइक पर आए तीन शूटरों ने रतन के चाचा और कारोबारी विजय अग्रवाल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। शूटरों का पुलिस अब तक सुराग भी नहीं लगा सकी है। इस घटना के बाद संतोष यादव को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed