{"_id":"5fa2bf1e8ebc3ea3736f3f00","slug":"naini-became-chain-snacher-spot-17-happening-in-50-days-naini-news-ald2907120192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी में लुटरों ने मचाया हाहाकार, 50 दिन में 17 घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी में लुटरों ने मचाया हाहाकार, 50 दिन में 17 घटनाएं
विज्ञापन
naini became chain snacher spot, 17 happening in 50 days
नैनी। नैनी में लुटेरों ने हाहाकार मचा दिया है। महज 50 दिनों में लिखापढ़ी में चेन छिनैती की 17 घटनाएं हो चुकी हैं। न गली सुरक्षित, न सड़क। बदमाश घर में घुसकर चेन छीन ले रहे हैं। स्कूटी, पल्सर, अपाचे बाइक से छिनैती करने वाले गिरोह ने तो सबसे ज्यादा पुलिस के नाक में दम कर रखा है।
कहने को पुलिस चेकिंग अभियान से लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में लगातार जुटी हुई है लेकिन क्षेत्र में हाल के दिनों में जिस तरह से घर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं, उससे स्पष्ट है कि बदमाशों के दिलोदिमाग से पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है। हालत इतनी खराब हो गई कि एक दिन पहले आईजी के रिश्तेदार से भी छिनैती हो गई थी।
सड़क पर निकलते हुए चेन छिनैती, गली से गुजरते हुए चैन छिनैती, यही नहीं घर और दुकान के अंदर तक में चेन छिनैती की घटनाएं हो जा रहीं हैं और पुलिस लकीर की फकीर बनी हुई है। हैरानी की बात है कि स्नेचर आते हैं, झपट्टा मारकर चेन छीनेते हैं, हाथ आ गई तो ठीक लेकिन अगर किसी महिला ने बदमाशों को पकड़ने का साहस दिखाया तो बदमाश उसका गला दबाने से भी नहीं गुरेज करते हैं।
विज्ञापन
हेलमेट और मास्क इन बदमाशों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे खंगालती है और मास्क व हेलमेट देख अपना सिर पीट लेती है क्योकि उससे बदमाशों का चेहरा बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं हो पाता है। अगर आंकड़ों की बात करें तो 24 सितंबर से चार नवंबर तक लिखापढ़ी17 से ज्यादा चेन छिनैती की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा करने में सफल नहीं हो पाई है।
अब तो घर से निकलते वक्त लोग घर की महिलाओं को आगाह करके निकलने लगे है कि संभल कर रहना, क्योकि बदमाशों की निगाह महिलाओं के गले पर ही टिकी रह रही है।
स्थानीय पुलिस की नाकामी के बाद लगाई गई एसओजी
नैनी(संवाद)। नैनी में छिनैती की घटनाओं ने महिलाओं को डरा दिया है। अब घर के बाहर कदम रखने अथवा दरवाजा खुला छोड़ने से डरती हैं। दूसरी तरफ पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार को लाल टीशर्ट पहने बाइक व स्कूटी वालों की चेकिंग शुरू की।
हालांकि इससे बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। स्थानीय पुलिस की नाकामी को देखते हुए अधिकारियों ने क्षेत्र में एसओजी को लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने एसओजी टीम के जरिए स्कूटी एवं बाइक सवार स्नेचरों की तलाश शुरू करा दी है। क्योकि नैनी इलाके में स्कूटी से छिनैती की घटनाएं बहुत हो रही है। जिनमें सफेद, नीली व काली स्कूटी व पल्सर की खोजबीन की जा रही है।
चेन छिनैती की घटनाएं
24 सितंबर: नैनी कोतवाली क्षेत्र के चकराना तिवारी, चाका इलाके में घर से दूध लेने गई रामसवारी देवी पत्नी अमर चंद्र के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनी। डभांव में स्कूटी सवार बदमाश शिक्षिका के गले से जंजीर छीनी।
30 सितंबर: चाका के गंगादीप नगर कालोनी में काली स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पूजा का फूल तोड़कर लौट रही कुसुम मिश्रा पत्नी संजय मिश्रा के गले से जंजीर छीनी।16 अक्तूबर: नैनी के पीएसी कालोनी में शनि देव मंदिर का दर्शन करके लौट रही किरन यादव निवासी चक हीरानंद उर्फ गंगापुरम के गले से गले से जंजीर छीनी गई।
24 अक्तूबर: उत्तरी लोकपुर में बाइक सवार बदमाशों ने सीमा शुक्ला पुत्री शैलेश शुक्ला के गले से जंजीर खींच हुए फरार। घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद।
27 अक्तूबर: मेहवा पूरब पट्टी में बसंत बिहार कालोनी निवासी उमा शुक्ला पत्नी हेमराज शुक्ला की जंजीर मोहल्ले में ही बाइकर्स गैंग ने छीनी। उसी दिन शाम को शंकरढाल पर खरीददारी करने आई सीता देवी निवासी नैनी के गले से जंजीर खींचकर बदमाश भागे। सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
29 अक्तूबर: एडीए कालोनी में ब्लाक ए में घर जा रही महिला प्रतिभा मिश्रा के गले से जंजीर खींचकर बाइक सवार बदमाश भागे। सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश।
30 अक्तूबर: मामा भांजा में कमला सिंह पत्नी केशव सिंह के घर में घुसे स्कूटी सवार दो लड़कों ने उनकी जंजीर छीनी। विरोध करने पर गला दबाया। शोर मचाने पर भागे।
01 नवंबर: मलहरा ओवर ब्रिज के नीचे कंचन देवी पत्नी लल्लू प्रसाद निवासी चक लाल मोहम्मद के गिलि से जंजीर खींचकर बदमाश भागे।
03 नंवबर: विश्वबैक कालोनी, एडीए में रहने वाले आईजी रेंज के रिश्तेदार रेल लोको पायलट विक्रम प्रताप सिंह की पत्नी सुधा सिंह के गले से स्कूटी सवार बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर चेन छीनी। विरोध पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। सीसीटीवी में घटना कैद हुई। इसी दिन दोपहर बाद एडीए के रामलीला मैदान के समीप सत्यनाराण कथा सुनकर लौट रहीं महिला प्रतिभा देवी निवासी एडीए ए ब्लाक के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन उड़ाई।
04 नवंबर: त्रिवेणी नगर, एडीए में अधिवक्ता राम बहादुर यादव की पत्नी निर्मला यादव के गले से स्कूटी सवार बदमाश जंजीर खींचकर भागे। इसी क्रम क्षेत्र के मेवालाल बगिया चौराहे के समीप ई रिक्शा से जा रही नवविवाहिता पूजा मिश्रा निवासी प्रयागपुरम कालोनी के गले से बाइक सवार बदमाश जंजीर छीनकर भागे।
फिर छीनी गई दो महिलाओं के गले से जंजीर
नैनी। क्षेत्र में बुधवार को चेन छिनैती की दो घटनाएं हुईं। जिनमें एक महिला अधिवक्ता और एक अधिवक्ता की पत्नी स्नेचरों का शिकार बनीं। इनमें एक स्कूटी व पल्सर छिनैती प्रयोग हुईं हैं।
क्षेत्र के एडीए कालोनी, त्रिवेणी नगर निवासी राम बहादुर यादव जनपद न्यायालय में वकालत करते हैं। बुधवार को सुबह उनकी पत्नी निर्मला यादव के घर के बाहर झाड़ू लगा रहीं थीं। तभी एक स्कूटी से आए दो बदमाश पीछे से उनक गले से सोने की जंजीर छीनकर फरार हो गए। वह चीखी चिल्लाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और छानबीन कर वापस चली गई। उन्होंने लिखित शिकायत कर दी है। इस घटना के बाद दोपहर में करीब 11.30 बजे मेवालाल बगिया चौराहे के समीप ई रिक्शा से जा रहीं महिला अधिवक्ता पूजा मिश्रा पत्नी प्रदीप कुमार मिश्रा निवासी प्रयागपुरम, जेल रोड, नैनी के गले से काली पल्सर सवार दो बदमाश सोने की जंजीर छीनकर फरार हो गए। चौराहे पर दिनदहाड़े छिनैती से हड़कंप मच गया है। दूसरी सूचना पर भी पुलिस पहुंची और पूछताछ करके बदमाशों को खोजने में लग गई। हालांकि एक भी बदमाश का पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय पुलिस की टीम तो काम कर ही रही है। एसओजी को भी लगा दिया गया है और भी टीमों का गठन किया जा रहा है, क्योकि स्नैचिंग की घटनाओं को रोकना और बदमाशों को पकड़ा प्रथम वरीयता बन गई है। -आईपीएस सोमेंद्र मीणा, सीओ करछना