{"_id":"69026de923514cc72105f089","slug":"naini-a-worker-leader-crossing-the-road-on-a-bicycle-was-hit-by-a-taxi-and-died-allahabad-news-c-257-1-sald1006-117966-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नैनी- साइकिल से सड़क पार कर रहे कर्मचारी नेता को टैक्सी ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नैनी- साइकिल से सड़क पार कर रहे कर्मचारी नेता को टैक्सी ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर राजमार्ग के सड़वा मोड के पास बुधवार सुबह सड़क पार कर रहे साइकिल सवार कर्मचारी नेता को तेज रफ्तार टैक्सी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिजनों ने देर शाम औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
करछना थाना क्षेत्र के कौवा गांव निवासी त्रिभुवन नाथ (75) बीते कई सालों से नैनी के त्रिवेणी नगर मोहल्ले में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। वह 508 आर्मी वर्कशॉप में स्टोर कीपर पद से सेवानिवृत्त थे और वह यहां कर्मचारी नेता भी थे। बुधवार सुबह वह सड़वा मोड के पास अपने एक प्लाट को देखने के लिए साइकिल से जा रहे थे।
सड़वा मोड के पास से उन्हें टैक्सी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने देर शाम औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना स्थल के पास लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है।