फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nagar Nigam

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे पटरी कारोबारी

Thu, 01 Aug 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
Nagar Nigam - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सिविल लाइंस में पटरी कारोबारियों पर पुलिस कार्रवाई का गुस्सा सड़क पर आ गया है। बुधवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की अगुवाई में जुटे स्ट्रीट वेंडरों ने जमकर नारेबाजी की। सुभाष चौराहे से पत्थर गिरिजाघर तक जुलूस निकालकर वे नगर निगम पहुंचे। वहां महापौर से उजाड़ने से बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बिशप हाउस के सामने जुटे पटरी कारोबारियों को संबोधित करते हुए टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रविशंकर द्विवेदी ने कहा पुलिस उत्पीड़न कर कोर्ट के आदेश की अवमानना कर रही है। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस अचानक लाठियां चलाकर गरीब दुकानदारों को उजाड़ रही है। उनका कहना है कि सभी लोग सामान समेट कर बीएचएस के पास चले जाएं। कार्रवाई के विरोध में लामबंद पटरी के दुकानदार सुभाष चौराहा फिर पत्थर गिरजाघर से नगर निगम पहुंचे। भुक्तभोगियों ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। मांग उठाई कि वेंडिंग जोन का निर्धारण कर दुकानें आवंटित की जाएं। पहचान पत्र वितरण और दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाए। निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार को पटरी के दुकानदार कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं फुटपाथ व्यापारी एकता मंच सहित अन्य संगठनों ने भी कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में मुकेश सोनकर, मनोज मालवीय, धीरज, मो. आरिफ, राजू, मनोज, अमित, सोनू, प्रमोद, मो. दानिश, प्रकाश, इंद्रादेवी, शिव बालक. पंकज, सुरेश, विकास, राजेश, विजय गुप्ता, कपूरचंद्र, कमरान, अवधेश कुमार, सुजीत सोनकर,अनुराग शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पटरी कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed