फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naga sadhus are also like hobbies like normal people, one of akhara sadhu has a fabulous habit

नागा साधुओं के भी होते हैं आमजन जैसी शौक, महानिर्वाणी अखाड़े के साधु को है अनोखा शौक

Sun, 13 Jan 2019 12:57 AM IST
Asif Iqbal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Asif Iqbal Updated Sun, 13 Jan 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Naga sadhus are also like hobbies like normal people, one of  akhara sadhu has a fabulous habit
नागा साधि - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
यदि आपको कोई नागा संन्यासी हाईस्पीड में बाइक या कार चलाता दिखे तो जाहिर है कुछ देर के लिए नजरें टिक जाएंगी और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है। लेकिन, जब आपकी नजर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी सोमगिरि महाराज पर पड़ेगी तो कुछ ऐसा ही अनुभव होगा।
विज्ञापन


सोमगिरि हैं तो नागा संत, लेकिन इन्हें फुल स्पीड में कार और बाइक चलाने का शौक है। सोमगिरि महाराज कुंभ मेले में आए हुए हैं और मौका पड़ने पर अपना शौक भी पूरा कर लेता हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथ में स्टेयरिंग या हैंडल आई तो फिर वो धूम मचा देते हैं। बताते हैं कि उन्होंने 2004 में पालीटेक्निक डिप्लोमा किया और फिर संन्यास की ओर बढ़ चले। लगातार चौदह साल से वैराग की भावना से तप-साधना कर रहे हैं।  उन्हें गाड़ियां हाईस्पीड में चलाने का शौैक है और बचपन से ही रिस्क लेने में उन्हें मजा आता है। नागा बनने के बाद भी यह शौक उनका बना हुआ है और ये उन्हें विरासत में मिला है। सोमगिरि के पिता भी हर काम को जोखिम भरे अंदाज में करते थे।

हरिद्वार स्थित उनके आश्रम से कहीं बाहर सामान लाने जाते समय उनको ही बोला जाता है। क्योंकि उनके इस हाईस्पीड शौक के  बारे में अखाड़े के सभी सदस्यों को पता है। सोमगिरि युद्धकला में भी निपुण हैं। भाला, लाठी, तलवार, कुश्ती आदि में महारथ हासिल है। उन्होंने यह भी बताया कि नागा बनने का उनका कोई लक्ष्य नहीं था, वह शिव के प्रति आकर्षित थे। शिवसाधना करते हुए नागा साधु बन गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed