फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchmi : सावन सोमवार और पंचमी का अद्भुत संयोग, शिव को अर्पित किया दूध-लावा, नागवासुकि मंदिर में लंबी कतार

Mon, 21 Aug 2023 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 02:42 PM IST
सार

दारागंज गंगा घाट पर स्थित नागवासुकि मंदिर में दूध और लावा चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां करीब आधा किमीमीटर लंबी कतार लगी रही। पूरा इलाका हर हर महादेव, बोल बम, ऊं नम: शिवाय के मंत्र से गूंजता रहा।

विज्ञापन
Nag Panchmi: Amazing combination of Sawan Monday and Panchami, milk-lava offered to Shiva
नाग पंचमी पर नागवासुकि मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

नाग पंचमी का पर्व जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। नाग देवता को दूध और लावा का भोग लगाया गया। घर के दरवाजों पर आम के पत्ते पर दूध और लावा रखकर नाग देवता का आह्वान किया गया। साथ ही सर्पदोष से मुक्ति की कामना की गई। शिव मंदिरों में भी भक्तों दर्शन पूजन किया। जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों मनकामेश्वर महादेव, सोमेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, कोटेश्वर महादेव, हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, दशाश्वमेधेश्वर महादेव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।











दारागंज गंगा घाट पर स्थित नागवासुकि मंदिर में दूध और लावा चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां करीब आधा किमीमीटर लंबी कतार लगी रही। पूरा इलाका हर हर महादेव, बोल बम, ऊं नम: शिवाय के मंत्र से गूंजता रहा। नागवासुकि मंदिर पर भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। यहां पर भारी पुलिस बल के साथ ही महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी।

Nag Panchmi: Amazing combination of Sawan Monday and Panchami, milk-lava offered to Shiva
हनुमत निकेतन शिव मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सावन के चौथे सोमवार और पंचमी का योग होने के कारण पूजन का विशेष महात्म रहा। भक्तों ने संगम और गंगा में डुबकी भी लगाई। बड़ी संख्या में कांवरिये गंगा जल लेकर बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। मंदिरों के अलावा घरों में भी नाग देवता का पूजन किया गया। दरवाजे और घर की दीवारों पर नाग देवता के चित्र लगाकर पूजन किया गया। 

Nag Panchmi: Amazing combination of Sawan Monday and Panchami, milk-lava offered to Shiva
नागवासुकि के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।

नाग पंचमी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भारत, नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य दक्षिण एशियाई देशों में लोग इस हिंदू त्योहार पर नागों की पारंपरिक पूजा करते हैं। नाग पंचमी श्रावण के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है।इस बार नाग पंचमी 21 अगस्त 2023 को पड़ रही है। नाग पंचमी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchmi: Amazing combination of Sawan Monday and Panchami, milk-lava offered to Shiva
नाग पंचमी पर नागवासुकि मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

हिंदू धर्मग्रंथों और महाकाव्यों में सांप या नाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाभारत, नारद पुराण, स्कंद पुराण और रामायण जैसे ग्रंथों में सांपों से जुड़ी कई कहानियां हैं। एक और कहानी भगवान कृष्ण और नाग कालिया से जुड़ी है, जहां कृष्ण यमुना नदी पर कालिया से लड़ते हैं और अंत में मनुष्यों को दोबारा परेशान न करने के वादे के साथ कालिया को माफ कर देते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से भक्त को सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Nag Panchmi: Amazing combination of Sawan Monday and Panchami, milk-lava offered to Shiva
पौराणिक नागवासुकि मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

21 अगस्त 2023 को पड़े नाग पंचमी का एक विशेष महत्व है, क्योंकि आज सोमवार भी है और सावन का महीना भी चल रहा है, जो भगवान शिव का महीना माना जाता है और नाग भगवान शिव के आभूषण के रूप में देखे जाते हैं। ज्योतिष आचार्य और धर्माचार्य का मानना है कि आज भगवान नागवासुकी पूजा करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed