प्रयागराज के बसवार से शुरू हुई नदी अधिकार यात्रा, 20 मार्च को पहुंचेगी बलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की नदी अधिकार पैदल यात्रा सोमवार को करछना तहसील के बसवार से रवाना हो गई। यह यात्रा 400 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 20 मार्च को बलिया जिले माझी घाट पहुंचकर समाप्त होगी। बसवार से निकलकर यह यात्रा निषाद बाहुल्य गांवों से होते हुए मवैया पहुंची। वहां रात्रिा में विश्राम करने के साथ ग्रामीणों से भी चर्चा की।
इसकेपहले छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 51 नदियों का जल अरैल घाट पर प्रवाहित किया गया। निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपने-अपने जिलों से नदियों का जल लेकर आए हैं, जिन्हें नदी अधिकार यात्रा में संगम पर प्रभावित करके निषाद समाज ने अपनी एकजुटता जाहिर की। कार्यक्रम में कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता निषाद समाज के साथ है।
हर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ने को वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने निषाद समाज को ठगा और छला है। इस सरकार में निषाद समाज को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों को सम्मान कैसे देना चाहिए, योगी सरकार को यह छत्तीसगढ़ सरकार से सीखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मछुआरा समाज की मांग पर बिलासपुर एयरपोर्ट का नाम बिलासा देवी केवट रख दिया है।
पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निषाद समाज के एक-एक हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रा से निषाद समाज केलोगों के अधिकार को बुलंद किया जाएगा। प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद ने कहा कि बसवार में चार फरवरी को हुई घटना ने योगी सरकार का चेहरा उजागर कर दिया है। पुलिसिया हमले में मछुआरों की दर्जनों नावे तोड़ी गई। उन्हें, उनके बच्चों और महिलाओं को मारापीटा गया। निषाद समाज के लोग इसे कभी नहीं भुलेंगे।
कार्यक्रम में मनोज यादव, अल्पना निषाद, नफीस खान, दुष्यंत निषाद, मकसूद खान, विवेकानंद पाठक, सुशील तिवारी, सुरेश यादव, अरुण तिवारी, माध्वी तिवारी, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, तलत अजीम, अनिल पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी बात रखी। यात्रा में तकरीबन तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए। यह मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर होते हुए बलिया पहुंचेगी।