फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Myanmar army learned disaster relief lesson

म्यामांर की सेना ने सीखा आपदा प्रबंधन का पाठ

Thu, 27 Feb 2020 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Myanmar army learned disaster relief lesson
Myanmar army learned disaster relief lesson
प्रयागराज। मध्य वायु कमान मुख्यालय बम्हरौली पहुंची म्यांमार की वायु सेना ने बुधवार को भारतीय वायु सेना से आपदा राहत का पाठ सीखा। इस दौरान भारतीय वायु सेना के अफसरों ने म्यांमार की सेना को कम से कम समय में आपदा राहत पहुंचाने के गुर बताए। बम्हरौली में आए म्यांमार के इस दल को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के मेजर जनरल वीके नाइक और वायु सेना के बीएसडी कुमार, सुनामी नायक ने आपदा राहत से जुड़ी तमाम बारीकियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

दरअसल म्यांमार वायुसेना का 20 सदस्यीय दल मंगलवार 25 फरवरी को यहां तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पहुंचा है। इस प्रशिक्षण का मकसद है कि आपदा के दौरान प्रभावित लोगों के बीच कम से कम समय में कैसे राहत पहुंचाई जाए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि नेपाल में आए भूकंप और केदारनाथ में आई तबाही के दौरान भारतीय वायु सेना ने क्रमश: ऑपरेशन मैत्री एवं ऑपरेशन राहत चलाया था। इस दौरान हजारों लोगों को सेना ने राहत पहुंचाई थी। भारतीय वायु सेना के इस अनुभव को देखते हुए म्यांमार ने अपना दल कर्नल थिएन तुन ऊ के नेतृत्व में यहां आया हुआ है। इस कार्यक्रम का नाम ‘एक्स-कुनेपर 2020’ रखा गया है। इसे म्यांमार की भाषा में सहायता बोला जाता है। विंग कमांडर के अनुसार इस दौरान खोज एवं बचाव मिशन की प्रक्रियाओं को साझा किया गया। कार्यक्रम में मेजर जनरल वीके नाइक ने म्यांमार के दल को बताया कि दैवीय आपदा के समय बहुत सावधानी से काम करने की जरूरत होती है। इस दौरान सवाल जवाब का भी सत्र चला। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed